7 करोड़ लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता : जे पी नड्डा - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

7 करोड़ लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता : जे पी नड्डा

पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों से प्रभावित होकर युवा, महिला, खिलाड़ और सेना के पूर्व जवानों एवं अधिकारियों ने सदस्यता ग्रहण की है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यता अभियान के दौरान आनलाइन के माध्यम से पांच करोड़ 81 लाख 44 हजार 242 नये सदस्य बने हैं जबकि ऑफलाइन सदस्यों को जोड़ जाये तो संख्या सात करोड़ तक पहुंच सकती है। इससे पहले भाजपा के 11 करोड़ सदस्य थे।
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी की सदस्यों की संख्या में 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुयी है। सदस्यता अभियान गत छह जुलाई से शुरु किया गया था जो 20 अगस्त को समाप्त हुआ। बाढ के कारण देश के कई हिस्सों में सदस्यता अभियान को रोका भी गया था। 
उन्होंने कहा कि आन लाइन के अलावा कई अन्य माध्यमों से भी सदस्य बने हैं जिसे डिजीटल किया जा रहा है। इन सभी को मिलाया जाये तो पार्टी की सदस्यता करीब सात करोड़ होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के दौरान लगभग 90 लाख पौधे भी लगाये गये। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों से प्रभावित होकर युवा, महिला, खिलाड़ और सेना के पूर्व जवानों एवं अधिकारियों ने सदस्यता ग्रहण की है।
श्री नड्डा ने बताया कि पश्चिम बंगाल और जम्मू कश्मीर में भारी संख्या में लोग सदस्य बने हैं। पश्चिम बंगाल में करीब एक करोड लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली है। उन्होंने कहा कि इस राज्य में विशेष योजना के तहत बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत किया गया है। यहां के लोग ममता सरकार से निजात पाना चाहते हैं। 
उन्होंने बताया कि गुजरात के पाटन जिले के चरासमा के बूथ संख्या 14 पर सभी मतदाता भाजपा के सदस्य बन गये हैं। यहां 6059 मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी का राष्ट्रीय चुनाव दिसम्बर में होगा। पार्टी की सदस्यता अभियान समिति के प्रमुख राज्यों के संगठन मंत्रियों की आज यहां हुयी बैठक में इसकी समीक्षा की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + 14 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।