संसद के उच्च सदन राज्यसभा आज रिटायर हो रहें अपने 72 सदस्यों को विदाई देगा। इस मौके पर सदन के सभापति एम. वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और सदन के नेता पीयूष गोयल भी मौजूद रहेंगे। रिटायर होने वाले 72 सदस्यों में से सात मनोनीत सदस्य भी शामिल है। सभापति नायडू ने बुधवार को घोषणा की थी कि, गुरुवार को सदन में प्रश्नकाल और शून्यकाल नहीं होगा।
यह सदस्य हो रहें हैं रिटायर
राज्यसभा से सेवानिवृत हो रहे सदस्यों में भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी, स्वप्न दासगुप्ता, एमसी मैरीकॉम, कांग्रेस के उपनेता आनंद शर्मा और एके एंटनी शामिल है। इनके अलावा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, सुरेश प्रभु, एमजे अकबर, जयराम रमेश, विवेक तन्खा, वी. विजयसाई रेड्डी का कार्यकाल जून में समाप्त होगा।
जुलाई में रिटायर हो जाएंगे यह सदस्य
इन सदस्यों के अलावा, मुख्तार अब्बास नकवी, अंबिका सोनी, कपिल सिब्बल, प्रफुल्ल पटेल, केजे अल्फोंस, संजय राउत, और पीयूष गोयल जुलाई में सेवानिवृत्त हो जाएगें। भाजपा ने मंत्रियो और पार्टी के कुछ नेताओं को फिर से नामित किया है इसके अलावा आप (आम आदमी पार्टी ) ने भी हाल ही में राज्यसभा के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया था जिसमे क्रिकेटर हरभजन सिंह का भी नाम शामिल है।