BREAKING NEWS

दिल्ली पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, राजधानी में प्रवेश करने वाले वाहनों की जांच होगी जांच ◾सेंगोल की स्थापना के साथ पीएम मोदी ने नए संसद भवन का किया उद्घाटन, इस तरह होगा पुरा कार्यक्रम ◾PM ने अधीनम महंतों से की मुलाकात , लिया आशीर्वाद , अधीनम ने Modi को सौंपा सेंगोल◾ नए संसद भवन के उद्घाटन की पूर्व संध्या पर अधीनम ने पीएम मोदी को 'सेंगोल' सौंपा ,1947 में पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू को दिया◾पटियाला हाउस कोर्ट ने अमृतपाल सिंह और अमरीक सिंह की NIA हिरासत 10 दिनों के लिए बढ़ाई◾Manipur Violence: मणिपुर सरकार ने इंटरनेट पर रोक 31 मई तक बढ़ाई◾राजस्थान: CM अशोक गहलोत का ऐलान, तूफान-बारिश से मरे लोगों के परिजनों को मिलेंगे 5-5 लाख ◾राजनाथ सिंह तीन दिवसीय नाइजीरिया की यात्रा के लिए होंगे रवाना◾Delhi Crime: दिल्ली में नीरज बवाना गैंग को हथियार सप्लाई करने वाला गिरफ्तार◾KCR ने किया पीएम मोदी से आग्रह, कहा- दिल्ली सेवा मामलों पर अध्यादेश वापस लें◾गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजा ◾9 साल की उपलब्धियों को लेकर 2024 में हैट्रिक लगाने के लिए मिशन लोकसभा में जुटी भाजपा◾‘पहले की तरह मदद अब नहीं मिल रही’, CM नीतीश ने केंद्र पर लगाए आरोप ◾NIA ने मध्यप्रदेश में ISIS इशारे पर आतंक की साजिश रचने वाले तीन लोगो को गिफ्तार किया ◾SC के विकल ने राष्ट्रपति की जाति पर टिप्पणी करने पर CM केजरीवाल और खड़गे के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत◾PM मोदी के 9 वर्षों पुरे होने पर बोले अरुण सिंह, कहा- इन सालों में देश की तस्वीर ही बदल गई ◾पीएम मोदी ने कार्यकाल के नौ साल पूर्ण होने पर जनता का आभार व्यक्त किया◾आसाराम को बड़ा झटका, राजस्थान HC ने मनोज बाजपेयी की फिल्म पर रोक लगाने से किया इनकार ◾पीएम मोदी की अध्यक्षता में निति आयोग की बैठक, आठ राज्यो के मुख्यमंत्रियो ने बनाई दूरी ◾रविशंकर प्रसाद बोले- नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्रियों का नहीं आना दुर्भाग्यपूर्ण और गैर जिम्मेदाराना◾

भारतीय वायुसेना का 88वां स्थापना दिवस, राफेल की धमाकेदार एंट्री, तेजस और जगुआर ने भी दिखाया दम

भारतीय वायुसेना आज अपना 88वां स्थापना दिवस मना रही है। गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर आयोजित कार्यक्रम में  कुल 56 एयरक्राफ्ट ने हिस्सा लिया। तेजस और जगुआर के साथ हाल में ही वायुसेना में शामिल हुए लड़ाकू विमान राफेल ने धमाकेदार एंट्री के साथ अपनी शक्ति दिखाई। आसमान में राफेल की गड़गड़ाहट दुश्मनों के मन में भय पैदा करने वाली है।

वायुसेना दिवस के मौके पर चिनूक हेलिकॉप्टर, अपाचे हेलिकॉप्टर, ग्लोबमास्टर, सुखोई समेत कई लड़ाकू विमानों ने अपना दम दिखाया। वहीं हाल में ही भारतीय वायुसेना में शामिल हुए राफेल ने अपना दम दिखाया। आम लोगों ने पहली बार राफेल को फ्लाई पास्ट का हिस्सा बनते हुए देखा, जो अपने आप में ही जोश भरने वाला है। 

राफेल के साथ थ्री फॉर्मेशन में जगुआर लड़ाकू विमान भी रहे, जिन्होंने आसमान में उड़ान भरी। राफेल लड़ाकू विमान के अलावा सूर्यकिरण टीम ने आसमान में अपने अद्भुत करतब दिखाए। इस टीम के अंतर्गत कई लड़ाकू विमान आते हैं जो दुश्मन को वक्त रहते ही ध्वस्त कर सकते हैं। इस टीम में विंग कमांडर अर्जुन यादव समेत अन्य वायुवीर शामिल रहे।

भारतीय वायुसेना ने दुनिया में बनाई एक विशिष्ट पहचान 

अपने पराक्रम और दम से वायुसेना ने दुनिया में एक विशिष्ट पहचान बनाई है। 8 अक्टूबर 1932 को वायुसेना की स्थापना की गई थी। हर साल 8 अक्टूबर वायुसेना दिवस मनाया जाता है। देश के आज़ाद होने से पहले वायुसेना को रॉयल इंडियन एयर फोर्स के नाम से जाना जाता था। 

1 अप्रैल 1933 को वायुसेना का पहला दस्ता बना जिसमें 6 आएएफ-ट्रेंड ऑफिसर और 19 हवाई सिपाहियों को शामिल किया गया था। जब देश आज़ाद हुआ तो वायुसेना के नाम में से "रॉयल" शब्द को हटाकर सिर्फ "इंडियन एयरफोर्स" कर दिया गया था। भारतीय वायुसेना ने दुसरे विश्वयुद्ध के दौरान भी अहम भूमिका निभाई थी।

महाभारत से प्रेरित है वायुसेना का आदर्श वाक्य 

भारतीय वायुसेना का आदर्श वाक्य महाभारत से प्रेरित है। वायुसेना का आदर्श वाक्य है - 'नभ: स्पृशं दीप्तम'। यह वाक्य गीता के 11वें अध्याय से लिया गया है। यह महाभारत के युद्ध के दौरान कुरूक्षेत्र में भगवान श्री कृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए उपदेश का एक अंश है।

वायुसेना ध्वज, वायु सेना निशान से अलग, नीले रंग का है जिसके शुरुआती एक चौथाई भाग में राष्ट्रीय ध्वज बना है और बीच के हिस्से में राष्ट्रीय ध्वज के तीनों रंगों अर्थात्‌ केसरिया, श्वेत और हरे रंग से बना एक वृत्त है। यह ध्वज 1951 में अपनाया गया। 

वायुसेना दिवस के मौके पर शानदार परेड और भव्य एयर शो का आयोजन होता है। हर साल की तरह इस बार भी हिंडन बेस पर वायुसेना अपने शौर्य का प्रदर्शन करेगी। वायुसेना के एक से एक विमान और जवान हवा में हैरतअंगेज करतब दिखाते हैं। वायुसेना दिवस से पहले फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान ही वायुवीरों ने अपने शक्ति प्रदर्शन की झलक दिखा दी थी।