लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

LIVE: Lok Sabha Election 2019, रिकॉर्ड मतों से जीते प्रधानमंत्री मोदी, उत्तर प्रदेश की 11 सीटों पर बीजेपी का कब्ज़ा

लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के साथ ही आगरा उत्तर तथा निघासन विधानसभा सीटों के उपचुनाव की मतगणना भी की जा रही है।

लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के साथ ही आगरा उत्तर तथा निघासन विधानसभा सीटों के उपचुनाव की मतगणना भी की जा रही है।  लोकसभा चुनाव के तहत उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर मतगणना का काम कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार सुबह आठ बजे शुरू हो गया। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू ने बताया कि प्रदेश में कुल 77 मतगणना केन्द्र बनाये गये हैं। आजमगढ़ तथा कुशीनगर में मतगणना दो केन्द्रों पर हो रही है, जबकि अन्य जिलों में मतगणना कार्य एक-एक केंद्र पर हो रहा है। मतगणना में प्रदेश के कुल 979 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। 
मतगणना के लिए स्ट्रांग रूम को सभी प्रत्याशियों अथवा उनके अभिकर्ता तथा निर्वाचन आयोग द्वारा नामित प्रेक्षक की उपस्थिति में खोला जायेगा एवं मतगणना के लिए मशीनें मतगणना स्थल पर लायी जायेंगी। प्रत्येक विधानसभा खण्ड में मतगणना के लिए आमतौर पर 14 मतगणना टेबिल तथा एक एआरओ टेबिल लगायी गयी हैं। एआरओ टेबिल सहित प्रत्येक टेबिल पर हर उम्मीदवार को एक काउन्टिंग एजेन्ट लगाये जाने की अनुमति है। 
 मतगणना के समय जिन मतदेय स्थलों पर माकपोल के दौरान माकपोल के मतों को मशीन से क्लियर नहीं किया गया था उन पर निर्वाचन आयोग ने वीवीपैट स्लिप से गणना किये जाने के निर्देश दिये हैं। मतगणना कार्य त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में किया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त संख्या में केन्द्रीय रिजर्व बल एवं स्थानीय बलों की तैनाती सुनिश्चित की गयी है। काउन्टिंग रूम में मतगणना कक्ष के अन्दर जब तक किसी विशेष परिस्थिति में आरओ द्वारा आदेशित न किया जाये, पुलिस बल प्रवेश नहीं करेगा।
LIVE UPDATE-
-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की। लोकसभा चुनाव में प्रदेश में अभी तक घोषित आठ चुनाव परिणामों में से छह भाजपा के पक्ष में गये हैं। 
-चुनाव आयोग द्वारा घोषित परिणाम के मुताबिक मोदी ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा—बसपा—रालोद गठबंधन प्रत्याशी सपा की शालिनी यादव को चार लाख 79 हजार 505 मतों से परास्त किया। 
-मोदी को कुल छह लाख 74 हजार 664 मत मिले। वहीं शालिनी को एक लाख 95 हजार 159 वोट हासिल हुए। कांग्रेस के अजय राय तीसरे स्थान पर रहे जिन्हें एक लाख 52 हजार 548 मत प्राप्त हुए। 
-उन्नाव से भाजपा प्रत्याशी साक्षी महाराज ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गठबंधन उम्मीदवार सपा के अरुण शंकर शुक्ला को चार लाख 956 मतों से हराया। 
-अलीगढ़ से भाजपा प्रत्याशी मौजूदा सांसद सतीश कुमार गौतम ने सपा—बसपा—रालोद गठबंधन प्रत्याशी बसपा के अजीत बालियान को दो लाख 29 हजार 261 मतों से हराया। 
-बांदा से भाजपा के आर.के. सिंह पटेल ने गठबंधन प्रत्याशी सपा के श्यामाचरण गुप्ता को 58 हजार 938 मतों से पराजित किया। 
-गोरखपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार भोजपुरी अभिनेता रवि किशन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा—बसपा गठबंधन के राम भुआल निषाद को तीन लाख एक हजार 664 मतों से हराया। 
-किशन को सात लाख 17 हजार 122 मत मिले जबकि निषाद को चार लाख 15 हजार 458 वोट हासिल हुए। 
-नगीना सीट से गठबंधन प्रत्याशी बसपा के गिरीश चन्द्र ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मौजूदा सांसद भाजपा के डॉक्टर यशवंत सिंह को एक लाख 66 हजार 832 मतों से पराजित किया। 
-रॉबर्ट्सगंज सीट से भाजपा के सहयोगी दल अपना दल—सोनेलाल के पकौड़ीलाल कोल ने गठबंधन प्रत्याशी सपा के भाई लाल कोल को 54 हजार 336 मतों से हराया। पिछली बार यह सीट भाजपा ने जीती थी। इस बार यह भाजपा से गठबंधन के तहत अपना दल को मिली थी। 
-बहराइच लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अक्षयवर लाल विजयी घोषित कर दिये गये हैं। 
-जिलाधिकारी शम्भू कुमार ने बताया कि लाल ने अपने निकटतम प्रत्याशी सपा—बसपा—रालोद गठबंधन के शब्बीर वाल्मीकि को लगभग एक लाख 28 हजार 669 मतों से हराया। 
-अक्षयवर लाल को पांच लाख 25 हजार 512 मत मिले। वहीं, वाल्मीकि को तीन लाख 96 हजार 843 वोट हासिल हुए। 
-कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री बाई फुले 34 हजार 383 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहीं और अपनी जमानत नहीं बचा सकीं। वह वर्ष 2014 में इसी सीट से सांसद चुनी गयी थीं। वह भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गयी थीं। 
-दलीय स्थिति पर नजर डालें तो अब तक छह सीटें भाजपा जीत चुकी है, जबकि 54 सीटों पर उसके प्रत्याशी बढ़त बनाये हुए हैं। इसके अलावा बसपा एक सीट जीतने के साथ—साथ 10 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। सपा पांच सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस, रालोद और अपना दल—सोनेलाल एक—एक सीट पर बढ़त बनाये हुए हैं। 

अमेठी में जीत की ओर बढ़ रहीं स्मृति ईरानी ने प्रेरणादायक ट्वीट किया है। 
1558615924 screenshot 5

यूपी के सुल्तानपुर से केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता मेनका गांधी चुनाव जीत गई हैं। मेनका गांधी ने समाज पार्टी के चंद्र भ्रद सिंह को 12,397 वोटों से मात दी है। सुबह से बहुत उठा-पटक चल रही थी, दोनों ने एक दूसरे को कड़ी चुनौती दी थी। 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेठी सीट पर अभी से हार मान ली है, जहां करीब 33000 वोटों से स्मृति आगे चल रही हैं। 
1558615120 screenshot 4

कांग्रेस का यूपी में सफाया हो गया है। यूपी में कांग्रेस सिर्फ रायबरेली सीट से ही आगे चल रही हैं। इस सीट पर सोनिया गांधी 355192 वोटों से आगे चल रही हैं। वहीं अमेठी सीट पर राहुल गांधी पीछे चल रहे हैं। स्मृति से राहुल लगभग 33001 वोटों से पीछे चल रहे हैं। 

भारतीय जनता पार्टी के कैंडिडेट अक्षयबर लाल बहराइच सीट से 1,28,752 वोटों से जीते। सपा के शब्बीर वाल्मीकि दूसरे स्थान पर रहे। 

लोकसभा चुनाव 2019 में यूवी की सहारनपुर सीट पर महागठबंधन के हाजी फजलुर्रहमान ने बाजी मार ली है। अब तक हाजी फजलुर्रहमान 503302 वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं बीजेपी के राघव लखन पाल शर्मा को 470674 वोट और कांग्रेस के इमरान मसूद को 200451 वोट मिले हैं। 

-बीजेपी के साथ गठबंधन में शामिल अपना दल के दोनों कैंडिडेट यूपी में आगे हैं। अनुप्रिया पटेल मिर्जापुर से 2,14,211 वोटों से आगे हैंञ पकौड़ी लाल कोल रॉबर्ट्सगंज सीट से 53,358 वोटों से आगे हैं। 
पीएम मोदी बनारस सीट से आगे चल रहे हैं और रिकॉर्ड जीत अपने नाम कर सकते हैं। पीएम मोदी बनारस सीट से लगभग 5.71 लाख वोटों से शालिनी यादव से आगे हैं। 

लोक  सभा चुनावों में बीजेपी के प्रत्याशी डॉ महेश शर्मा यूपी की गौतमबुद्ध नगर सीट पर 110949 वोटों से आगे हैं। महेश शर्मा के अब तक वोट 365928, गठबंधन के सतवीर नागर को 254979 और कांग्रेस के  डॉ अरविंद कुमार सिंह को 18995 वोट मिले हैं। 

बीजेपी की बड़ी जीत के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी ने पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। 
1558607888 screenshot 3

लोक सभा चुनाव 2019 में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद हेमा मालिनी ने ट्वीट करके कहा, मोदी जी सच्चे राष्ट्रवादी साबित हुए हैं। वे एक ऐसे नेता के रूप में उभरे हैं, जो देश को हर क्षेत्र में आगे ले जा सकते हैं। 
1558605619 screenshot 2

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल कन्नौज सीट पर 6 हजार वोटों से पीछे हैं।

लोक सभा चुनाव 2019 के रुझानों को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने नमो सुनामी बताते हुए देश की जनता को धन्यवाद किया है। अमेठी सीट पर राहुल के मुकाबले स्मृति ईरानी हो 15 हजार वोट से आगे हैं। 
1558604400 screenshot 1

भारतीय जनता पार्टी ने यूपी में 60 सीटों की बढ़त बना ली है। यूपी में महागठबंधन  को 19 सीटें और कांग्रेस को 1 सीट मिली है। यूपी की जनता पर मोदी का जादू इस तरह चला है जिसके आगे महागठबंधन भी खड़ा नहीं हो पाया। 

अमेठी सीट राहुल गांधी के हाथों से जाती हुए नजर आ रही है। लोक सभा चुनाव 2019 में अमेठी की सीट पर शुरूआत से ही स्मृति ईरानी आगे चल रही हैं। स्मृति ईरानी अमेठी सीट से 5727 वोटों से आगे हैं। अमेठी में कांग्रेस की यह स्थिति बहुत ही शर्मनाक दिखाई दे रही है। यूपी में राहुल गांधी शुरूआत से पीछे हैं। बीजेपी ने यूपी में गठबंधन को फुस्स कर दिया है। 

बीजेपी की दिग्गज नेता हेमा मालिनी इस बार भी लोक सभा चुनाव मथुरा सीट जीत गई हैं। हेमा मालिनी मथुरा सीट से लगभग 113675 वोटों से आगे हैं। वहीं बीजेपी के उम्मीदवार साक्षी महाराज भी उन्नाव सीट से 294467 वोटों से आगे हैं। बीजेपी के राजकुमार चाहर फतेहपुर सीकरी सीट से लगभग 44000 वोटों से आगे हैं। 

-वाराणसी लोक सभा सीट पर चौथे राउंड की मतगणना शुरू हो गयी है। वाराणसी सीट पर पीएम मोदी को 105271 वोट मिले हैं। वहीं दूसरी तरफ सपा से शालिनी यादव को 32,504 मत और कांग्रेस के अजय राय को 20837 वोट मिले हैं। इस सीट पर पीएम नरेंद्र मोदी चौथे राउंड में 72767 मतों से आगे चल रहे हैं।
-लोकसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है। उत्तर प्रदेश के अमेठी से भाजपा उम्मीदवार और केंंद्रीय मंत्री स्मृत ईरानी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 5000 से ज्यादा वोटों से पीछे कर दिया है। 
-कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को स्मृति ईरानी ने इस पारंपरिक सीट पर कड़ी चुनौती देती हुए नजर आ रही हैं। लोकसभा चुनाव 2014 में भी अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा ने स्मृति ईरानी को खड़ा किया था। इस बार भी भाजपा ने उन पर भरोसा जताया है। 
-लखनऊ, रायबरेली में कांग्रेस की सोनिया गांधी अपने निकटतम प्रतिद्धंदी भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह से 17602 मतों से आगे चल रही है। 
-मुजफ्फरनगर से संजीव बालियान रालोद के अजित सिंह से 3214 मतों से आगे है जबकि बागपत में रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी जयंत चौधरी भाजपा के सत्यपाल सिंह से 2091 मतों से पीछे चल रहे हैं। 
-लखनऊ में भाजपा के राजनाथ सिंह ने सपा उम्मीदवार पूनम सिन्हा से 39 हजार मतों की बढत बना ली है। 
-मथुरा में भाजपा की हेमा मालिनी ने गठबंधन के कुवंर नरेन्द्र सिंह से 33796 मतों से आगे हैं जबकि अपना दल (सोनेलाल) की अनुप्रिया पटेल ने सपा के रामचरित्र निषाद से सात हजार से अधिक मतों की बढत बना ली है। चंदौली में भाजपा के महेन्द, नाथ पांडेय 12836 मतों से आगे है। 
-रामपुर में सपा के मोहम्मद आजम खां अपने निकटतम प्रतिद्धंदी भाजपा की जयाप्रदा से पांच हजार से अधिक मतों से आगे है। अकबरपुर में भाजपा के देवेन्द, सिंह भोले,आगरा में एसपी सिंह बघेल,अलीगढ में सतीश कुमार गौतम, इलाहाबाद में रीता बहुगुणा जोशी, आवंला से धर्मेन्द, कश्यप आगे चल रहे हैं।
-उत्तर प्रदेश में शुरुआती रुझान में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी अपने-अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से पीछे चल रहे हैं। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के मुताबिक अमेठी से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल दूसरे दौर की मतगणना के बाद भाजपा की स्मृति ईरानी से करीब साढ़े तीन हजार मतों से पीछे चल रहे हैं। 
-वहीं सुलतानपुर से भाजपा उम्मीदवार मेनका गांधी  सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी चंद्रभद्र सिंह से करीब छह हजार मतों से पीछे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × one =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।