लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

LIVE लोकसभा चुनाव 2019 : कर्नाटक में अनंत कुमार हेगड़े करीब पांच लाख वोटों के विशाल अंतर से चुनाव जीते

कर्नाटक की 28 संसदीय सीटों पर दो चरणों में 18 और 23 अप्रैल को मतदान हुआ था। यहां कुल 461 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे है।

लोकसभा चुनाव के लिए कर्नाटक की 28 संसदीय सीटों पर बृहस्पतिवार को मतगणना जारी है। मांड्या संसदीय सीट में सर्वाधिक (80.23 प्रतिशत) मतदान हुआ था और बेंगलुरु दक्षिण पर सर्वाधिक (53.47 प्रतिशत) मतदान हुआ था। राज्य के प्रमुख निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने पहले बताया था कि चुनाव परिणाम शाम छह बजे आने की उम्मीद है। हालांकि इसमें देरी भी हो सकती है। राज्य में दो चरणों में, 18 और 23 अप्रैल को मतदान हुआ था। यहां कुल 461 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे है। 

LIVE UPDATES :

– अक्सर अपनी विवादास्पद टिप्पणी के चलते चर्चा में रहने वाले भाजपा नेता अनंत कुमार हेगड़े कर्नाटक में उत्तर कन्नड़ लोकसभा सीट पर करीब पांच लाख वोटों के अंतर से चुनाव जीत गए हैं। चुनाव आयोग द्वारा घोषित नतीजों के मुताबिक हेगड़े ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं जद(एस) उम्मीदवार आनंद अस्नोतीकर को 4. 79 लाख वोटों के अंतर से शिकस्त दी। 
केंद्रीय मंत्री हेगड़े ने हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की एक टिप्पणी को लेकर उन्हें !!!!‘‘मंदबुद्धि’’ कहा था। दरअसल, राहुल ने ट्वीट कर कहा था कि अंग्रेजी शब्दकोश में एक नया शब्द ‘मोदीलाई’ जुड़ गया है। 
साथ ही, हेगड़े ने टि्वटर पर नाथूराम गोडसे के बारे में अपनी विवादित टिप्पणी के बीच दावा किया था कि उनका अकाउंट हैक हो गया था। इससे पहले हेगड़े ने राहुल को ‘हाइब्रिड नमूना’ भी कहा था।उन्होंने राहुल के खुद को हिंदू बताने पर सवाल उठाते हुए कहा था कि उनके पिता मुस्लिम थे, मां ईसाई हैं, तो राहुल हिंदू कैसे हो गए? 


– कर्नाटक के टुमकुर लोकसभा सीट से पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा भारतीय जनता पार्टी के जी एस वासवराज से 13 हजार से अधिक मतों से चुनाव हार गए हैं : निर्वाचन आयोग। 

– चित्रदुर्ग सीट से भाजपा के ए नारायण स्‍वामी ने कांग्रेस के उम्मीदवार बी एन चंद्रप्‍पा को 80178 वोटों से हराया। 

– बेंगलुरु दक्षिण से बीजेपी उमीदवार तेजस्‍वी सूर्या कांग्रेस के  बी.के. हरिप्रसाद से 331192 मतों से जीते।

– बेंगलुरु उत्तर से भाजपा के डी वी सदानंद गौड़ा ने कांग्रेस उम्मीदवार कृष्‍ण बायरेगौड़ा को 147518 वोटों से पराजित किया।

– बेंगलुरु केन्‍द्रीय में बीजेपी उम्मीदवार पी सी मोहन ने कांग्रेस के रिजवान अरशद को 70968 मतों से हराया।  

– उत्तर कन्‍नड़ से भाजपा उम्मीदवार अनंतकुमार हेगड़े ने जेडीएस के आनंद असनोतिकर को 479649 वोटों के अंतर से हराया।
– शिमोगा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार बी वाई राघवेंद्र ने जेडीएस की मधु बंगारप्‍पा को 223360 मतों से पराजित किया।
– हासन सीट से जेडीएस उम्मीदवार प्रज्‍वल रेवन्‍ना ने BJP की ए मंजू को 141324 वोटों के अंतर से हराया।
-धारवाड़ से BJP के प्रह्लाद वेंकटेश जोशी ने कांग्रेस के उम्मीदवार विनय कुलकर्णी को 205072 मतों से पराजित किया।
-वही, दक्षिण कन्‍नड़ सीट से भाजपा उम्मीदवार नलिन कुमार ने कांग्रेस के मिथुन एम राय को 274621 वोटों के अंतर से हराया।
-चिकबलपुर में बीजेपी के बीएन बच्छेगौड़ा ने कांग्रेस के डॉ. एम वीरप्‍पमोइली 182110 मतों से पराजित किया।
– बीजापुर सीट से BJP के जिगाजीनागी रमेश चंदप्पा जनता दल (सेक्युलर) के डॉ. सुनीता देवानंद चवन को 258038 मतों के अंतर से जीते।
– बीदर से भाजपा के भागवांथ खुबा कांग्रेस के ईशवर बी खंडरे को 116834 मतों से पराजित किया।
 कर्नाटक की बेल्लारी सीट से भाजपा उम्मीदवार वाई देवेंद्रप्पा कांग्रेस के वी. एस. उगरप्पा से 55707 मतों के अंतर से जीते। 
कर्नाटक में बेंगलुरू ग्रामीण सीट से कांग्रेस प्रत्याशी डी. के. सुरेश अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के ए. गौडा से 2,06,870 वोटों के अंतर से जीते। 

– कर्नाटक के कोप्पल लोस सीट से भाजपा के कराडी संगन्ना अमरापा ने कांग्रेस के के राजशेखर हितनई को 38397 मतों से पराजित किया। भाजपा ने सीट बरकरार रखी।

– कर्नाटक की हावेरी सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने कब्जा बरकरार रखते हुए पार्टी उम्मीदवार सी एस उदासी ने कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी डी आर पाटिल को एक लाख 40 हजार 882 मतों से पराजित किया है । निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी में कहा गया है कि उदासी को छह लाख 83 हजार 660 मत मिले, वहीं कांग्रेस के डी आर पाटिल को पांच लाख 42 हजार 778 मत मिले हैं । 
 बेंगलुरु में पार्टी प्रमुख एचडी देवगौड़ा के घर पर जद (एस) नेताओं की बैठक चल रही है। बैठक में सीएम एचडी कुमारस्वामी, सारा महेश, केएम शिवलिंग गौड़ा और पार्टी के अन्य नेता मौजूद हैं।

– कर्नाटक में लोकसभा चुनाव की मतगणना में पूर्वाह्न 2 बजे तक की दलीय स्थिति इस प्रकार है : 
कुल सीटें : 28 
रुझान उपलब्ध : 28 
दल                                           विजयी /  आगे  /     कुल 
भाजपा                                     0        24      24 
निर्दलीय                                     0        01      01 
इंडियन नेशनल कांग्रेस             0        02      02 
जनता दल (सेक्युलर)             0        01      01 
कुल                                             0        28      28 

– बीजेपी ने कर्नाटक में लोकसभा चुनावों में बड़ी बढ़त बनाई। 

– कर्नाटक में लोकसभा चुनाव की मतगणना में पूर्वाह्न 11 बजे तक की दलीय स्थिति इस प्रकार है : 
कुल सीटें : 28 
रुझान उपलब्ध : 28 
दल                                           विजयी /  आगे  /     कुल 
भाजपा                                     0        23      23 
निर्दलीय                                     0        01      01 
इंडियन नेशनल कांग्रेस             0        03      03 
जनता दल (सेक्युलर)             0        01      01 
कुल                                             0        28      28 
निर्वाचन आयोग के अनुसार कांग्रेस तीन सीटों और जद(एस) एक सीट पर आगे है। अभी तक प्राप्त रुझान संकेत दे रहे हैं कि दोनों दलों का गठबंधन संभवत: काम नहीं कर पाएगा। एक निर्दलीय उम्मीदवार मांड्या में आगे चल रही हैं। 

– जद(एस) सुप्रीमो एच डी देवगौड़ा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के जी एस बासवराज से तुमकुर में 5,026 मतों से पीछे हैं।
– कभी हार का स्वाद नहीं चखने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खडगे गुलबर्गा में भाजपा के उमेश जाधव से 10,299 मतों से पीछे चल रहे हैं। 
– मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी के बेटे निखिल कुमारस्वामी मांड्या से भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सुमलता अंबरीश से 1,084 मतों से पीछे चल रह हैं। प्रज्वल रेवन्ना हासन सीट पर आगे चल रहे है। 
– कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली और के एच मुनियप्पा भाजपा उम्मीदवारों से क्रमश: चिकबलपुर और कोलार में पीछे चल रहे है। 

– कर्नाटक: बेंगलुरु में भाजपा कार्यालय के बाहर जश्न का माहौल ।
1558589539 bjp hq

– कर्नाटक के सीएम और जद (एस) नेता एचडी कुमारस्वामी के बेटे निखिल कुमारस्वामी के मुकाबले मांड्या से निर्दलीय उम्मीदवार सुमनलता अंबरीश 1200 वोटों से आगे चल रहे ।

–  कर्नाटक में लोकसभा की 28 में से 26 सीटों के उपलब्ध रुझानों के अनुसार भाजपा अपने प्रतिद्वंद्वियों से 20 सीटों पर आगे चल रही है। एक साथ चुनाव लड़ रहे सत्तारूढ़ गठबंधन के साझीदार कांग्रेस और जद(एस) तीन-तीन सीटों पर आगे चल रहे हैं। 

– कर्नाटक में पार्टी की स्थिति सुबह 10 बजे इस प्रकार है- 
  कुल सीटें: 28       
उपलब्ध रुझान: 28      
पार्टी बढ़त परिणाम       
भाजपा 21 0       
कांग्रेस 5 0 
जद (एस) 2 0 
अन्य 0 0 
– जद (एस) नेता निखिल कुमारस्वामी मांड्या संसदीय सीट से आगे हैं; निर्दलीय उम्मीदवार सुमनलता अंबरीश पीछे। 

– लोकसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों के अनुसार भाजपा 28 में से पांच सीटों पर आगे चल रही है। भारतीय निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध पांच सीटों के उपलब्ध रुझान के अनुसार बेल्लारी में भाजपा के वाई देवेंद्रप्पा कांग्रेस के वाई एस उगरप्पा से 311 से अधिक मतों से आगे है। 
– दक्षिण कन्नड़ में भाजपा के मौजूदा सांसद नलिन कुमार कटील कांग्रेस के मिथुन एम राय से 1912 मतों से आगे चल रहे हैं। 
– दावनगेरे में भाजपा के जी एम सिद्धेश्वर कांग्रेस के एच बी मंजप्पा से 953 मतों से आगे हैं। 
– बेंगलुरु दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार, तेजस्वी सूर्या ने कहा कि मुझे यकीन है कि हम जीतेंगे। मुझे विश्वास है कि मैं इस देश में कानून और नीति निर्माण में योगदान कर सकूंगा।
1558586842 tejasvi surya
– पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा के परिवार के गढ़ हासन में उनके पोते प्रजवाल रेवन्ना (जद-एस) भाजपा के ए मंजू से पीछे हैं। मंजू 216 मतों से आगे हैं। 
– रायचूर में भाजपा के कराडी संगन्ना कांग्रेस के राजाशेखर हितनाल से 1710 मतों से आगे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × three =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।