BREAKING NEWS

भारत मौसम विभाग : दक्षिण-पश्चिम मानसून आज केरल पहुंचा ◾चुनावी राजनीति पाकिस्तान को मुश्किल में डालती है, जानिए क्यो ◾एशियाई खेलों की तैयारी के लिए अब तक 220 करोड़ रुपये मंजूर - अनुराग ठाकुर◾खरीफ फसलों पर एमएसपी वृद्धि से किसानों को उनकी उपज का अच्छा मूल्य मिलेगा - केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर◾असम मुख्यमंत्री : ग्लोबल वार्मिंग की समस्या भी हमारे लिए एक चुनौती◾बढ़ते तापमान पर असम के सीएम सरमा ने कहा - 'एकमात्र समाधान जैव विविधता का संरक्षण है'◾लखनऊ : किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के एक निर्माणाधीन इमारत में भीषण आग ◾कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए बजरंग सेना के कार्यकर्ता, दिग्विजय सिंह बोले- "मैं बजरंग सेना के बारे में नहीं जानता"◾चलन में आए 2,000 रुपये के आधे नोट सिस्टम में वापस आए - आरबीआई गवर्नर◾ कोल्हापुर हिंसा में औरंगजेब का पुतला जलाने के आरोप में MNS नेता समेत 8 लोगों पर FIR दर्ज◾मोदी सरकार ने स्वास्थ्य सेवा को सुलभ बनाने के लिए प्रौद्योगिकी की परिवर्तनकारी शक्ति का किया उपयोग -अमित शाह ◾कर्नाटक के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने किया साफ संकेत, इस साल स्कूल की पाठ्यपुस्तकों में होगा संशोधित ◾DRDO ने किया बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण, पहला प्री-इंडक्शन नाइट लॉन्च◾CM चंद्रशेखर राव क्यो नहीं होंगे विपक्ष दलों की बैठक में शामिल, तेजस्वी यादव ने बताई वजह◾लखनऊ : 14 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद की गई हत्या, 'आरोपी गिरफ्तार'◾NCP प्रमुख शरद पवार 23 जून को पटना में विपक्ष दलों की बैठक में होंगे शामिल◾खत्म हुआ इंतजार, आईएमडी ने कहा केरल पहुंचा मानसून◾Delhi News: केजरीवाल के भाषण के दौरान लगे मोदी-मोदी के नारे, हाथ जोड़कर CM ने लोगों से कहा-'बाद में कर लेना'◾खरीफ फसलों पर एमएसपी में बढ़ोतरी से किसान होंगे सशक्त - यूपी सीएम योगी◾महात्मा गांधी जयंती पर CM हिमंत बिस्वा सरमा ने 1 करोड़ पौधे लगाने का किया ऐलान◾

विवादित ट्वीट कर फंसी एक्‍ट्रेस ऋचा चड्ढा, भाजपा ने लगाया सेना के अपमान का आरोप

बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा एक बार फिर विवादित ट्वीट कर आलोचकों के निशाने पर आ गई हैं। इस बार एक्ट्रेस पर भारतीय सेना के अपमान करने का आरोप लगा है। दरअसल, अभिनेत्री ने एक ट्वीट किया हैं जिसमे उन्होंने गलवान में घटे पुराने घटनाक्रम को सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के बयान से जोड़ दिया है। जिसके बाद ऋचा चड्ढा मुश्किलों में फंस गई हैं। 

ऋचा पर सेना का मजाक उड़ाने का आरोप 

ऋचा चड्ढा के विवादित ट्वीट पर भाजपा भी हमलावर हो गई है। भाजपा ने अभिनेत्री के बयान को एक पब्लिसिटी स्टंट और सेना का अपमान बताया है। गौरतलब है कि अभिनेत्री ने एक ट्वीट किया जिसमे उन्होंने गलवान में घटे पुराने घटनाक्रम को सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के बयान से जोड़ दिया है। आपको बता दे कि बीते दिन सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने एक ब्यान देते हुए कहा था कि भारतीय सेना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर वाले क्षेत्र को वापस लेने जैसे आदेशों को पूरा करने के लिए तैयार है। फिलहाल उन्हें सिर्फ भारतीय सरकार के आदेशों का  इंतजार है। 

मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट कर साधा निशाना 

भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी ऋचा के ट्वीट का जिकारत करते हुए लिखा - रिचा चड्ढा जैसी 3rd grade बॉलीवुड अदाकारा ओछे पब्लिसिटी स्टंट के लिए भारतीय सेना का अपमान कर रही  हैं। ऋचा चड्ढा कांग्रेस और राहुल गांधी की उपासक हैं इसलिए उनकी इस ट्वीट में भारत विरोधी सोच साफ नजर आती है। उन्होंने मुंबई पुलिस को अभिनेत्री के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। 

अभिनेत्री ऋचा चड्ढा के इस विवादित ट्वीट की सोशल मीडिया पर भी काफी आलोचना हो रही है। कुछ लोगों ने इसे भारत-चीन के बीच हुए गलवान के संघर्ष में शहीद हुए जवानों के बलिदान का अपमान बताया है। 

जिस तरीके से एक्ट्रेस का बयान विवादों में आ गया है, उससे अभिनेत्री को आने वाले वक़्त में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।