स्मार्ट सिटी परियोजना में शहरवासियों को भी जोड़ें - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

स्मार्ट सिटी परियोजना में शहरवासियों को भी जोड़ें

संभागीय आयुक्त बी एम शर्मा ने बैठक में कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत ग्वालियर व्यापार मेले को भी शामिल किया जाना चाहिए।

ग्वालियर : स्मार्ट सिटी परियोजना से शहरवासियों को जोड़ा जाए। शहर के बुद्धिजीवियों से स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत लिए जाएं सुझाव। समाज के विभिन्न वर्गों के साथ संवाद कार्यक्रम कर स्मार्ट सिटी के कार्यों को गति प्रदान की जाए। संवाद कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में ख्याति प्राप्त लोगों को भी शामिल किया जाए। यह बात केन्द्रीय पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने स्मार्ट सिटी एडवाइजरी फोरम की प्रथम बैठक में कही।

बैठक में प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह, महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर, विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री राकेश जादौन, संभागीय आयुक्त श्री बी एम शर्मा, कलेक्टर श्री अशोक कुमार वर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री विनोद शर्मा, एडवाइजरी कमेटी के सदस्य सर्वश्री राजेन्द्र सेठ, भूपेन्द्र जैन, अरविंद अग्रवाल, कुलदीप भारद्वाज, हरिमोहन पुरोहित,

सीईओ स्मार्ट सिटी श्री महिप तेजस्वी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत पूरे देश में 28वें स्थान और प्रदेश में दूसरे स्थान पर ग्वालियर स्मार्ट सिटी को रैंक प्राप्त होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहरवासियों को जोड़ना होगा। लोगों की मानसिकता में यह लाना होगा कि ग्वालियर स्मार्ट सिटी परियोजना पूरे शहरवासियों की परियोजना है और ग्वालियर को स्मार्ट बनाने में शहर के हर नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है।

केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि ग्वालियर स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत एबीडी क्षेत्र बाड़े के साथ-साथ पेन सिटी के तहत पूरे शहर में कार्य किए जाना है। इस बात की जानकारी भी शहरवासियों को होना चाहिए। शहर के प्रबुद्ध नागरिकों से प्राप्त होने वाले सुझावों पर भी स्मार्ट सिटी परियोजना में गंभीरता से विचार किया जाए। श्री तोमर ने कहा कि ग्वालियर व्यापार मेले का ऐतिहासिक महत्व है। यह मेला 100 वर्ष से अधिक समय से लग रहा है। इसका पुरातात्विक महत्व भी है।

मेला क्षेत्र को भी स्मार्ट सिटी परियोजना में शामिल कर मेले को और आकर्षक बनाने की दिशा में भी कार्य किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत किए जा रहे कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिये इसका व्यापक प्रचार-प्रसार भी आवश्यक है। इसके साथ ही परियोजना के तहत बड़े कामों के साथ-साथ छोटे-छोटे प्रोजेक्ट जो कम समय में पूर्ण किए जा सकते हैं। उन्हें भी लिया जाना चाहिए।

ताकि शहर में स्मार्ट सिटी परियोजना के कार्य परिलक्षित होने लगें। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री माया सिंह ने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत जो कार्य लिए गए हैं, उनको तेजी से धरातल पर उतारा जाना चाहिए।

ताकि शहरवासियों को स्मार्ट सिटी के कार्य दिखाए जा सकें। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत ग्वालियर में किए जा रहे कार्यों को केन्द्र सरकार द्वारा की गई रैंकिंग में स्थान प्राप्त हुआ है। प्रदेश में भी ग्वालियर को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि को हमें और तेजी से कार्य कर बढ़ाना होगा। संभागीय आयुक्त बी एम शर्मा ने बैठक में कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत ग्वालियर व्यापार मेले को भी शामिल किया जाना चाहिए।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + 12 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।