कोरोना : लॉकडाउन का पालन न करने वालों पर प्रशासन सख्त, तमिलनाडु में हुआ लाठीचार्ज, दिल्ली में दर्ज हुई 180 से अधिक FIR - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

कोरोना : लॉकडाउन का पालन न करने वालों पर प्रशासन सख्त, तमिलनाडु में हुआ लाठीचार्ज, दिल्ली में दर्ज हुई 180 से अधिक FIR

उत्तर प्रदेश में सख्ती के साथ लॉकडाउन का पालन सुनिश्चित करने के प्रयास में पुलिस ने राज्य में निर्देशों का उल्लंघन करने के सिलसिले में 1,788 प्राथमिकियां दर्ज की हैं और कुल 5,592 लोगों का चालान किया है।

कोरोना वायरस के मद्देनजर पूरे देश में 14 मार्च तक के लिए लॉकडाउन ऐलान किया है। केंद्र ने राज्य सरकारों से लॉकडाउन का सख्ती से पालन करवाने का निर्देश दिया है। इसी के चलते राज्य सरकारों लोगों के घरों तक हर आवश्यक वस्तुएं मुहैया कराने का काम कर रही हैं। बावजूद इसके कई लोग लॉकडाउन का खुले तौर उल्लंघन करते नजर आ रहें है। प्रशासन भी उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश आ रहा है। 
दिल्ली पुलिस ने लॉकडाउन मामले में 5103 लोगों को हिरासत में लिया 
राजधानी दिल्ली में पुलिस ने लॉकडाउन उल्लंघन मामले में 5,103 लोगों को बुधवार को हिरासत में लिया गया और 180 से अधिक मामले दर्ज किए गए। दिल्ली पुलिस द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, शाम पांच बजे तक भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत 183 मामले दर्ज किए गए थे। पुलिस के अनुसार धारा 65 के तहत कुल 5,103 लोगों को हिरासत में लिया गया है वहीं 956 वाहनों को दिल्ली पुलिस कानून की धारा 66 के तहत जब्त किया गया है।
1585206640 delhi
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 218 लोगों के खिलाफ दर्ज की FIR
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लॉकडाउन के आदेशों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ 218 प्राथमिकी दर्ज की हैं। एक अधिकारी ने कहा कि जिन लोगों ने इस घातक वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सरकार द्वारा जारी किए गए बंद के आदेशों की अवहेलना की है उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। उन्होंने कहा कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग, पुलवामा, शोपियां, कुलगाम और अवंतीपोरा जिलों में पुलिस ने 28 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। 
1585206773 jammu
अधिकारी ने कहा कि मध्य कश्मीर के श्रीनगर, बडगाम और गांदरबल जिलों में पुलिस ने 14 प्राथमिकी दर्ज की हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर कश्मीर के बारामूला, कुपवाड़ा, हंदवाड़ा, सोपोर, बांदीपोरा जिलों में उन लोगों के खिलाफ 27 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं, जिन्होंने लॉकडाउन के आदेशों का उल्लंघन किया। अधिकारी ने कहा कि जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज में पुलिस ने 50 और उधमपुर-रियासी रेंज में 13 प्राथमिकी दर्ज की हैं। उन्होंने कहा कि डोडा-किश्तवाड़-रामबन रेंज में 21 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। उन्होंने बताया कि राजौरी-पुंछ रेंज में 65 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।
तमिलनाडु पुलिस का लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर लाठीचार्ज 
तमिलनाडु पुलिस और स्थानीय अधिकारियों ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिये लागू राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को प्रभावी बनाने के लिये कई जगहों पर लोगों से हाथ जोड़कर घरों में रहने की अपील की। इसके अलावा उन्होंने बेवजह इधर-उधर घूम रहे लोगों पर पानी की बौछारें कर उन्हें तितर-बितर किया। हालांकि राज्य में सड़कों पर यातायात कम दिखाई दिया। 
1585206974 lathi
अधिकारियों ने कुछ मुख्य चौराहों और फ्लाई ओवरों पर वाहनों की आवाजाही रोकने के लिये अवरोधक लगा रखे थे, इसके बावजूद मोटरसाइकिलों पर सवार लोग नियमों का उल्लंघन कर सड़कों पर निकल आए जिन्हें पुलिसकर्मियों ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। पुलिस ने कुछ इलाकों में लोगों पर लाठीचार्ज भी किया।
UP में लॉकडाउन उल्लंघन मामले में 1,788 FIR दर्ज
उत्तर प्रदेश में सख्ती के साथ लॉकडाउन का पालन सुनिश्चित करने के प्रयास में पुलिस ने राज्य में निर्देशों का उल्लंघन करने के सिलसिले में 1,788 प्राथमिकियां दर्ज की हैं और कुल 5,592 लोगों का चालान किया है। सरकार ने वायरस को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन की अवधि तक प्रदेश में पान मसाला, गुटखा पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। उत्तर प्रदेश में 21 दिन के लॉकडाउन को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की जनता को आश्वासन दिया है कि जिला प्रशासन व बाकी सारे विभाग जुटकर घर-घर सामान पहुंचाने (डोरस्टेप डिलीवरी) का अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।
1585207125 up
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देशभर में 21 दिनों के लिए पूर्ण रूप से बंद की घोषणा की थी और कहा था कि इस वायरस के खिलाफ निर्णायक लड़ाई में देश के लिए यही एक रास्ता है। इस बीच, दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने ई-कॉमर्स कंपनियों के साथ एक बैठक की ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि लोगों को आवश्यक वस्तुओं के लिए सड़कों पर नहीं आना पड़े। उन्होंने कहा कि वे राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों को इस तरह के सामान की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × five =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।