आज हम आपको ऐसे भिखारियों के बारे में बताने जा रहे है ! जो बोलते है फर्राटेदार अंग्रेजी !! जी हाँ , वैसे तो यह दुनिया अजीब लोगों से भरी-पड़ी है और भारत देश विविधताओं से भरा पड़ा है । ग्रेजुएट लोगों के रिक्शा चलाने की खबर तो आती रही है लेकिन अमूमन पढ़े-लिखे लोग भीख मांगते नहीं पाए जाते।
अनपढ़, गरीब और तंग व्यक्ति ही अंत में भीख मांगने की नौबत पर पहुंच जाता है। तो चलिए जानते है इन भिखारियों के बारे में जो बोलते है फर्राटेदार अंग्रेजी : –
ये मामला हैदराबाद का है जहां तेलंगाना पुलिस ने हैदराबाद की सड़कों पर हाल ही में भीख मांगते हुए पकड़े गए कुछ लोगों में दो अधेड़ उम्र महिलाएं भी हैं जो अंग्रेजी बोलती हैं और यहां लौटने से पहले पश्चिमी देशों में काम करने का दावा करती हैं।
तेलंगाना कारावास विभाग ने पुलिस और नगर निगम के साथ तालमेल से 20 अक्तूबर से 235 पुरषों और 130 से अधिक महिलाओं को भीख मांगते हुए पकड़ा है और उन्हें आनंद आश्रमों में रखा है। हैदराबाद को भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के अभियान के तहत यह किया जा रहा है।
आपको बता दे कि एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि लांगेर हौज में एक दरगाह के पास भीख मांगते हुए पकड़ी गईं करीब 30 महिलाओं में 50 और 44 साल की दो महिलाएं हैं जो हैदराबाद की रहने वाली हैं। पुलिस 11 नवंबर को उन्हें आनंद आश्रम ले गई थी।
आश्रम के कर्मचारियों को जब पता चला कि दोनों महिलाएं अच्छी अंग्रेजी बोलती हैं तो उन्हें हैरानी हुई। इनमें से बड़ी महिला ने कर्मचारियों को बताया कि उसके पास एमबीए की डिग्री है। वह यहां वापस आने से पहले लंदन में एकाउंटेंट का काम करती थी। उसके बेटे ने इस बात की पुष्टि की जिससे अधिकारियों ने संपर्क किया था।
हैरानी की बात ये हैं कि इन महिलाओं को इनके रिश्तेदारों ने ही सलाह दी कि वे दरगाह पर जाकर भीख मांगें, जिससे उनकी परेशानियां कम हो जाएंगी और उन्हें शांति मिलेगी। पुलिस ने अबतक 1 हजार भिखारियों को पकड़ा है, जिसमें 133 महिला भिखारी हैं।