अरविंद केजरीवाल के तंज के बाद Rajnath Singh ने 2024, 2029 में पीएम चुनने पर दी सफाई

अरविंद केजरीवाल के तंज के बाद राजनाथ सिंह ने 2024, 2029 में पीएम चुनने पर दी सफाई

Rajnath Singh

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने शुक्रवार को कहा कि नरेंद्र मोदी 2024 और 2029 में भी प्रधानमंत्री बने रहेंगे। राजनाथ सिंह की टिप्पणी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस दावे के जवाब में आई कि अमित शाह अगले प्रधानमंत्री बनेंगे क्योंकि पीएम मोदी 17 सितंबर, 2025 को 75 वर्ष के हो जाएंगे। राजनाथ सिंह ने कहा, “वह (नरेंद्र मोदी) 2024 और 2029 में देश के प्रधानमंत्री होंगे।”

Higlights:

  • राजनाथ सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी 2024 और 2029 में भी प्रधानमंत्री बने रहेंगे
  • दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के टिप्पणी के बाद राजनाथ ने जवाब दिया
  • राजनाथ सिंह लखनऊ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं

राजनाथ सिंह ने किया दावा

लखनऊ से लोकसभा चुनाव लड़ रहे राजनाथ सिंह ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में 11वें स्थान से 5वें स्थान पर पहुंच गई है। उन्होंने आगे कहा, “भारत 2027 तक संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन के बाद तीसरे स्थान पर होगा।” हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कहा था कि नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बनेंगे और अपना तीसरा कार्यकाल पूरा करेंगे.

शाह ने हैदराबाद में एक रैली में कहा,”मैं अरविंद केजरीवाल और इंडिया ब्लॉक को बताना चाहता हूं कि मोदी के 75 साल के होने पर खुश होने की जरूरत नहीं है। बीजेपी के संविधान में यह नहीं लिखा है कि मोदी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते। वह फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे और पूरा करेंगे।”

अरविंद केजरीवाल का बीजेपी पर हमला

अंतरिम जमानत पर तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद, अरविंद केजरीवाल ने बार-बार कहा है कि नरेंद्र मोदी 17 सितंबर, 2025 को अमित शाह को अपना उत्तराधिकारी बनाएंगे – जिस दिन प्रधानमंत्री 75 वर्ष के हो जाएंगे। केजरीवाल ने भाजपा के उस नियम का जिक्र करते हुए यह दावा किया कि 75 वर्ष की आयु प्राप्त करने वाला कोई भी व्यक्ति सरकार या पार्टी में कोई पद नहीं रखेगा। आप प्रमुख ने यह भी कहा कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 2-3 महीने के भीतर उनके पद से हटा दिया जाएगा।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − 3 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।