देश के कई राज्य में नागरिकता संशोधन एक्ट (सीएए) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी बीच जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू ) के छात्र शरजील इमाम का विवादित वीडियो सामने आया था। जिसमें इमाम असम को भारत से अलग करने का भाषण दे रहा है।
अब उस नापाक शरजील इमाम के बाद जरा इस मोहतरमा को भी सुन लीजिए-
“हमें किसी पे भरोसा नहीं है”
“इस Supreme Court पर भी विश्वास नहीं”
अफ़ज़ल गुरु निर्दोष था
रामजन्मभूमि पर मस्जिद बनना था …दोस्तों इतने ज़हर की खेती(वो भी mass manufacturing) इन कुछ ही दिनो में तो नहीं हुआ होगा?? pic.twitter.com/S6IWU22gKo
— Sambit Patra (@sambitswaraj) January 26, 2020
ऐसे आपत्तिजनक भाषण देने के आरोप में इमाम की गिरफ्तारी के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का छापेमारी का दौर जारी है। वही अब एक और नया विवादित वीडियो सामने आया है। भाजपा के प्रमुख प्रवक्ता संबित पात्रा ने ट्वीट कर वीडियो को साझा किया है। जिसमें एक छात्रा CAA के खिलाफ प्रदर्शन में भाषण दे रही।
पात्रा ने ट्वीट में लिखा है कि नापाक शरजील इमाम के बाद जरा इस मोहतरमा को भी सुन लीजिए। हमें किसी पे भरोसा नहीं है…Supreme Court पर भी विश्वास नहीं… अफजल गुरु निर्दोष था…रामजन्मभूमि पर मस्जिद बनना था… दोस्तों इतने जहर की खेती (वो भी mass manufacturing) इन कुछ ही दिनों में तो नहीं हुआ होगा?? ये वीडियो कहां का है इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन बीजेपी प्रवक्ता के वीडियो डालने और आरोप लगाने के बाद वीडियो पर चर्चा जारी।