आज कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पुरे हो गए हैं। राहुल गांधी इस यात्रा से लोगो का समर्थन जुटा कर कांग्रेस को मजबूत करने की कोशिश में लगे हुए हैं। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी का अलग अंदाज़ देखने को मिला है। वे मीडिया के सवालों का भी खुलकर जवाब दे रहे हैं। इसके अलावा वह लगातार केंद्र की मोदी सरकार पर भी हमला बोलते रहे हैं। लेकिन जब भी राहुल गांधी से एक सवाल पूछा जाता है तो वह उसका स्पष्ट जवाब नहीं देते हैं, लेकिन उनकी ही पार्टी के एक नेता उसी सवाल का जवाब देकर काफी हद तक स्थिति को स्पष्ट कर दिया है।
राहुल गांधी को मिल रहा जन समर्थन
दरअसल, राहुल गांधी से लेकर कांग्रेस पार्टी के तमाम नेताओं से यह अक्सर पूछा जाता है कि क्या राहुल गांधी 2024 लोकसभा चुनाव अमेठी से लड़ेंगे? इसका जवाब सुनने के लिए लोग भी काफी उत्सुक रहते हैं, लेकिन राहुल हर बार इस सवाल का जवाब देने से बचते हैं। वहीँ अब इस सवाल का जवाब कांग्रेस नेता अजय राय ने दिया है। अजय राय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा है कि राहुल अगला लोकसभा चुनाव अमेठी से ही लड़ेंगे।
अजय राज का बड़ा बयान
अजय राज ने कहा कि गांधी-नेहरू परिवार का अमेठी से पारिवारिक संबंध है, इसे कोई कमजोर नहीं कर सकता। उन्होंने अमेठी की जनता से अपील करते हुए कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को विजयी बनाकर दिल्ली भेजें। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने उनके बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
2014 में जीते 2019 में मिली हार
बता दें कि 2019 लोकसभा चुनाव राहुल गांधी ने अमेठी की सीट से लड़ा था। जहां भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने उन्हें 54,731 मतों के अंतर से मात दी थी। राहुल गांधी को कुल 4,12,867 मत मिले थे। इससे पहले 2014 में हुए चुनाव में राहुल गांधी ने स्मृति ईरानी को अमेठी में करारी शिकस्त दी थी। उस चुनाव 4,08,651 वोट मिले थे जबकि स्मृति ईरानी को 3,00,748 वोट मिले थे।
वहीं 2014 में हुए चुनाव में राहुल गांधी ने स्मृति ईरानी को अमेठी में करारी शिकस्त दी थी. राहुल गांधी को उस समय 4,08,651 वोट मिले थे, जबकि BJP उम्मीदवार स्मृति ईरानी 3,00,748 वोट लेकर दूसरे नंबर पर रही थीं.