BREAKING NEWS

भव्य स्वागत देखकर भावुक हुए सम्राट चौधरी, कहा: विरोधियों का सुपड़ा साफ कर आपके कर्ज को उतारने का प्रयास करूंगा◾नितिन गडकरी ने कहा- स्मार्ट सिटी के विकास में सार्वजनिक निजी भागीदारी महत्वपूर्ण◾केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लगाया आरोप, संसद नहीं चलने दे रही कांग्रेस ◾कर्नाटक: BJP विधायक मदल विरुपक्षप्पा की बढ़ी मुश्किलें, रिश्वत मामले में HC ने खारिज की जमानत याचिका ◾राहुल गांधी को बड़ा झटका, 22 अप्रैल तक खाली करना होगा सरकारी बंगला◾Umesh Pal Case: कड़ी सुरक्षा के बीच नैनी जेल पंहुचा माफिया अतीक, कल कोर्ट में होगा पेश ◾गृह मंत्री अमित शाह के कर्नाटक दौरे के दौरान सुरक्षा में सेंध, दो छात्र गिरफ्तार◾चुनाव कानून के उल्लंघन को लेकर उतर प्रदेश में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की समय सीमा बढ़ा दी गई ◾ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने असामाजिक आचरण के खिलाफ शुरू किया अभियान ◾US Banking Crisis: संकट में डूबे SVB को मिला सहारा, इस बड़े बैंक ने खरीदा ◾STT दर में सुधार के लिए वित्त मंत्री सीतारमण ने वित्त विधेयक में संशोधन पेश किया◾आकांक्षा दुबे Suicide केस में भोजपुरी सिंगर के खिलाफ मामला दर्ज, Actresss की मां ने की थी शिकायत◾अमृतपाल सिंह के नेपाल में छिपे होने की आशंका, भारत ने पड़ोसी देश से किया ये अनुरोध ◾मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में फसल क्षति का आकलन एक सप्ताह में पूरा करने के दिए निर्देश◾बिहार की सियासत में हलचल, खरना का प्रसाद खाने भाजपा नेता के घर पहुंचे नीतीश, शुरू हुई नई चर्चा ◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर कोलकाता पहुंचीं◾पिछले पांच सालों में ED ने धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत 3,497 मामले दर्ज किए◾Rahul Gandhi के समर्थन में युवा कांग्रेस के सदस्यों ने किया प्रदर्शन ◾‘PF का पैसा भी अडानी को’ ... पीएम मोदी पर फिर बरसे राहुल, कहा: जांच से डर क्यों?◾राहुल और उद्धव ठाकरे मिलेंगे और अपने मतभेदों को दूर करने की कोशिश करेंगे◾

दिल्ली में खिली धूप के बाद अब बारिश की संभावना, इन राज्यों में बढ़ेगी सर्दी, जानें मौसम का मिजाज

देश के पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी के कारण उत्तर भारत के कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से लगातर कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं जिला मौसम विज्ञान विभाग ने अपने एक पूर्वानुमान के तहत बताया कि आने वाले दिनों में एक बार फिर से पहाड़ी इलाकों में हिमपात की संभावना है, जिसके चलते उत्तर भारत में टंड की स्थिति बनी रहेगी। वहीं कई इलाकों में शीतलहर भी चल सकते हैं। 

धूप से गुलजार हुई राजधानी, लेकिन ठंड अभी रहेगी जारी  

हालांकि, कल राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कुछ राज्यों में धूप जरूर निकली थी, लेकिन शीतलहर के कारण ठंड में ज्यादा असर नहीं देखा गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक दिल्ली में मौसम साफ रहने के बाद बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार रविवार को यहां धूप के कारण ठंड से थोड़ी राहत मिली थी। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं हवा में नमी का स्तर 42 से 94 फीसदी तक रिकॉर्ड हुआ। 

हवाएं और तेज गति से चल सकती हैं 

मौसम विभाग की माने तो आज यानी सोमवार शहर में आसमान साफ रहेगा। हालांकि हवाएं और तेज गति से चल सकती हैं। अनुमान के अनुसार चलने वाले हवाओं की गति 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रह सकती है। वहीं अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक सिमट सकता है। 

यूपी: कानपुर में इलेक्ट्रिक बस ने मचाई खलबली, हादसे में 6 लोगों की मौत, प्रियंका ने ट्वीट कर संवेदना व्यक्त की

MP में मौसम लेगा करवट 

वहीं मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण अधिकतर जिलों में तापमान बढ़ने लगा है। मौसम विभाग की माने तो यहां 2 फरवरी से मौसम बदलेगा और तेज बारिश के बाद फिर ठंड का दौर शुरू होगा। मौसम विभाग की माने तो उत्तराखंड के कई जिलों में आने वाले दो फरवरी को बाद से मौसम बदलने के आसार हैं। वहीं  तीन फरवरी को दक्षिण पश्चिम में राजस्थान और आसपास के इलाकों से चक्रवाती हवाओं के दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। 

कुछ ऐसा रहेगा पंजाब का मौसम  

पंजाब के मौसम विभाग के स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश में अगले दो से तीन दिनों तक धूप निकल सकती है। चंडीगढ़ में हाल ही में धूप के दिनों का दौर जारी रहा, हालांकि शनिवार को अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस से रविवार को 19.9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। लेकिन पिछले दो दिनों से धूप की तपिश जिस तरह से तेज हो रही है लोगों ने दोपहर के समय गर्म कपड़ों की परत को कुछ कम करना शुरू कर दिया है। 

मौसम अधिकारियों का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों के बीच शहर में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है। वहीं प्रदेश में बुधवार से बादल छाए रह सकते हैं और गुरुवार को हल्की बारिश की संभावना है।