लगातार फ्लाइट में होने वाली अजीबो-गरीबघटना बढ़ती ही जा रही है। एक के बाद हैरान करने वाले मामला सामने आ रहा है।बता दें कि एयर-इंडिया के Pee Gate मामले के बाद अब एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है।लंदन से मुंबई आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में एक 37 साल के शख्स को फ्लाइट के टॉयलेट में स्मोकिंग करते पकड़ा गया।
आपको बता दें सहार पुलिस ने आरोपी रत्नाकर करुणकांत द्विवेदी के खिलाफ आईपीसी की धारा 336 और विमान अधिनियम 1937 की धारा 22, 23 और 25 के तहत मामला दर्ज किया है। इतना ही नहीं करुणकांत पर आरोप है कि वह सभी क्रू मेंबर पर चिल्लाने लगा। जैसे तैसे उसे पकड़कर सीट पर बैठाया गया। इसके बाद भी वह मना करने पर फ्लाइट के दरवाजे के पास गया था और उसे खोलने की कोशिश करने लगा। सभी यात्री इससे डर गए, लेकिन वह शांत होने का नाम नहीं ले रहा था।इसलिए मजबूरन उसके हाथ-पैर बांधकर उसे सीट पर बैठाया गया।
दरअसल, ये कोई पहला ऐसा मामला नहीं अमेरिकन एयरलाइंस की न्यूयॉर्क से नई दिल्ली में हुई फ्लाइट वाली घटना जैसा ही एक मामला सामने आया है।बता दें फ्लाइट में नशे में धुत एक यात्री ने अपने ही दोस्त पर कथित तौर पर पेशाब कर दिया। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर फ्लाइट के लैंडिंग के तुरंत बाद ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।सूत्रों के मुताबिक यह पूरी घटना AA292 अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट की बताई जा रही है।