Uttar Pradesh: सपा अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने करहल विधानसभा सीट से दिया इस्तीफा

Uttar Pradesh: सपा अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने करहल विधानसभा सीट से दिया इस्तीफा

Akhilesh Yadav

Uttar Pradesh: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है। अब व‍ह कन्‍नौज के सांसद के रूप में संसद में बैठेंगे। अखिलेश करहल से विधायक और यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद पर थे। करहल सीट पर अब उपचुनाव कराया जाएगा।

Highlights

  • Akhilesh Yadav ने करहल विधानसभा सीट से दिया इस्तीफा
  • करहल सीट पर अब कराया जाएगा उपचुनाव
  • सपा नेता अवधेश भी दिए इस्तीफा

 

Akhilesh Yadav का विधायकी पद से इस्तीफा

सपा प्रमुख अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav) ने बुधवार को करहल विधानसभा सीट से विधायकी पद का इस्‍तीफा दे दिया है। अखिलेश यादव अब केंद्र की राजनीति में अपने दाल को और मजबूत करेंगे। लोकसभा 2024 के चुनाव में अखिलेश ने कन्नौज सीट से सांसद चुने गए हैं। नियमों के तहत उन्हें एक सीट से इस्तीफा देना पड़ता, जिससे उन्होंने करहल सीट छोड़कर सांसद के कार्यभार को संभाला।

सपा नेता अवधेश भी दिए इस्तीफा

विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे ने ये जानकारी दी की अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav) का इस्तीफा प्राप्त हो गया है। शीघ्र ही उनकी इस्तीफा पत्र को स्वीकार करने की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। उन्होंने बताया की इससे पहले अयोध्या (फैजाबाद) से नवनिर्वाचित सांसद अवधेश ने भी अपने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। अवधेश ने लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल की है।

फैजाबाद सीट से जीते सपा नेता अवधेश प्रसाद को जान का खतरा, जेड प्लस सुरक्षा की मांग, पूरी दुनिया में हो रही इस सीट की चर्चा | Patrika News

कौन ले सकता है Akhilesh Yadav की जगह

अखिलेश यादव के नेता प्रतिपक्ष से इस्तीफा के बाद अब यह पद उनके चाचा विधायक शिवपाल सिंह यादव या मुलायम सिंह यादव के पोते तेज प्रताप सिंह यादव एक को मिल सकता है। अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी में सपा ने अकेले 80 लोकसभा सीटों में से 37 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि इंडी गठबंधन के साथ कुल 43 सीटों पर जीत हासिल की है।

Akhilesh Yadav

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − sixteen =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।