26 जनवरी का दिन भारतवासियों के लिए एक अहम दिन होता है, क्योंकि इसी दिन हमे अपना संविधान प्राप्त हुआ था। इसी वजह से भारत कल के दिन शक्ति प्रदर्शन कर दुनिया को भारत की ताकत दिखाता है। इतना ही नहीं, भारत में कल के दिन जगह-जगह तिरंगा झंडा भी लहराया जाता है।
गणतंत्र दिवस के मौके पर लगे ‘अल्लाहू अकबर’ के नारे
ऐसे ही अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के बाहर गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रीय कैडेट कोर की वर्दी पहने कुछ छात्रों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के वायरल होने की वजह है गणतंत्र दिवस के मौके पर लगाने वाले नारे। सूत्रों के मुताबिक छात्र अल्लाहु अकबर के नारे लगाते नजर आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक जब ये धार्मिक नारे लगाए जा रहे थे तब यूनिवर्सिटी के वीसी भी वहां मौजूद थे।
बता दें वीडियो वायरल होने के बाद अलीगढ़ पुलिस ने विश्वविद्यालय प्रशासन से नारेबाजी करने वाले छात्रों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो में वर्दी पहने कुछ छात्र तिरंगे के पास अल्लाहु अकबर के नारे लगाते नजर आ रहे हैं। वीडियोर गुरुवार को गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान एएमयू परिसर के बाहर की बताई जा रही है। आगे बता दें एएमयू के प्रॉक्टर वसीम अली ने दावा किया है कि केवल एक लड़का नारे लगा रहा था और जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में साफ़ तोर पर देखा जा रह है किस तरह छात्र गणतंत्र दिवस के मौके पर हाथ में झंडा लिए अल्लाहु अकबर के नारे लगा रहे है।