मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि नई पीढ़ को भारतीय मूल्यों से जोड़ने के लिए सभी समाजों को प्रयास करना होंगे। यह इसलिए जरूरी है कि पूरे विश्व में भारत की जो एक अलग पहचान है वह कायम रहे और हमारी ताकत बनी रहे।
श्री कमलनाथ आज यहां मेहरा डेहरिया समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में भारत अपने सामाजिक अध्यात्मिक मूल्यों और अपनी संस्कृति के कारण पहचाना जाता है। यही हमारी शक्ति भी है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में इतनी अनेकताएं और विविधताएं होने के बावजूद भी अगर हम एक झण्डे के नीचे पूरे एकता के साथ खड़ है तो इसकी पीछे हमारे मूल्य हैं।
उन्होंने कहा कि सभी समाज को आत्मिक चिंतन की जरूरत है कि वे नई पीढ़ में आ रहे भटकाव को रोकें। वे अपनी जड़ से जुड़ रहें इसके लिए हमें विशेष प्रयास करना होंगे। भारत की अपनी विशेषताओं के कारण ही आज पूरा विश्व भारत की ओर देखता है। हमारी यह ताकत बनी रहे। यह देश की मजबूती के लिए जरूरी है।
मुख्यमंत्री ने मेहरा डेहरिया समाज द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में नव दंपत्तियों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस आयोजन में 185 जोड़ परिणय सूत्र में बंधे। उन्होंने डेहरिया मेहरा समाज के प्रतिभावान युवाओं को सम्मानित किया।
इसमें छिन्दवाडा जिले के तामिया विकासखंड की कुमारी भावना डेहरिया को हिमालय फतह करने पर, ओम जगदेव को स्केटिंग खेल में राष्ट्रीय समिति द्वारा चयन होने पर तथा सचिन डेहरिया का जूडो कराटे खेल में राष्ट्रीय टीम में चयन होने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ओ’ की थीम पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीताराम डेहरिया द्वारा निर्मित फिल्म ‘‘बेटियाँ’’ का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में सांसद नकुलनाथ, पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना एवं बड़ संख्या में डेहरिया समाज के लोग उपस्थित थे।