Amarnath Yatra 2024: 29 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, एलजी मनोज सिन्हा पहले जत्थे को दिखाएंगे हरी झंडी - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

Amarnath Yatra 2024: 29 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, एलजी मनोज सिन्हा पहले जत्थे को दिखाएंगे हरी झंडी

Amarnath Yatra 2024: जम्मू कश्मीर में हर साल होने वाली अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू हो रही है। तीर्थयात्रियों का पहला जत्था शुक्रवार को कश्मीर पहुंच गया है। यहां से वे उत्तर कश्मीर बालटाल और दक्षिण कश्मीर अनंतनाग बेस कैंप पर पहुंच गए है। शुक्रवार को सुरक्षा काफिले के साथ सभी तीर्थयात्री घाटी के लिए रवाना होंगे और शनिवार (29 जून) को अमरनाथ के दर्शन करेंगे।

Highlights:

  • 29 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  • अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था पहलगाम और बालटाल से रवाना होगा
  • एलजी मनोज सिन्हा तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को दिखाएंगे हरी झंडी

 

तीर्थयात्रियों के लिए विशेष जागरण

जम्मू कश्मीर बेस कैंप में अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों के लिए विशेष जागरण का आयोजन किया गया। जहां सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे है। श्रद्धालु भगवान शिव की भक्ती में लीन हो गए है। जागरण के दौरान श्रद्धालु शिव के भक्ती गाने पर झूमते दिखाई दिए। कल पहलगाम और बालटाल से अमरनाथ से अमरनाथ यात्रा शुरू होगी। कल जम्मू बेस कैंप से एलजी मनोज सिन्हा अमरनाथ यात्रा के पहले जन्थे को हरी झंडी दिखाएंगे।

पवित्र गुफा मंदिर

अमरनाथ गुफा हिमालय में लगभग 3,888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। गुफा के अंदर, शिव लिंगम, जो प्राकृतिक रूप से बर्फ से बनता है और यह लिंगम भगवान शिव के प्रतिष्ठित प्रतीक के रूप में खड़ा है। इसका निर्माण गुफा की छत से टपकने वाली पानी की बूंदों के जमने के कारण होता है। लिंगम का आकार चंद्र चक्र के साथ बदलता रहता है। यह घटना लाखों भक्तों को आकर्षित करती है जो मानते हैं कि लिंगम भगवान शिव की उपस्थित का प्रतीक है। गुफा में दो छोटी बर्फ की संरचनाएं भी हैं, जो देवी पार्वती और भगवान गणेश का प्रतिनिधित्व करती हैं, और इसकी पवित्रता को और बढ़ाती हैं।

इन जगहों पर लगे हाई एंड CCTV कैमरे

एसएसपी ट्रैफिक नेशनल हाईवे रोहित बसकोत्रा ​​के मुताबिक ट्रैफिक पर निगरानी के लिए उधमपुर से बनिहाल तक 10 हाई-एंड कैमरे लगाए हैं। इनमें उधमपुर के जाखनी क्षेत्र, दलवास, खोनी नाला, मेहर, बैटरी चश्मा, नचलाना, बनिहाल चौक, सुरंग-5, शालीगढ़ी और कटपॉइंट जैसे स्पॉट शामिल हैं। यातायात पुलिस ने अमरनाथ यात्रा के दौरान नेशनल हाईवे पर आने-जाने वाले वाहन चालकों के लिए एक सलाह भी जारी की है, जिसमें लेन ड्राइविंग पर जोर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने पर बड़ा जुर्माना लगाया जाएगा।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + twelve =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।