प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक चुनी हुई सरकार के मुखिया के रूप में यात्रा ठीक 20 वर्ष पूर्व आज पूरे हो गए हैं। इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर उनके गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री बनने और उसके बाद के योगदान का उल्लेख किया।
अमित शाह ने लिखा, ‘‘07 अक्टूबर देश के इतिहास में एक बहुत महत्वपूर्ण दिन है। 2001 में आज ही के दिन नरेंद्र मोदी जी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली और उस दिन से शुरू हुआ बिना रुके, बिना आराम किए हर दिन देशहित और जनसेवा में समर्पित एक ऐसा सफर जिसने नित नए आयाम स्थापित किए।’’
उन्होंने लिखा है, ‘‘अगर कोई सही मायने में 130 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को समझ सकता है तो वह नरेंद्र मोदी जी हैं। अपनी दूरदर्शी सोच से वह ऐसे भारत का निर्माण कर रहे हैं जो सशक्त, आधुनिक व आत्मनिर्भर हो। एक जनप्रतिनिधि के रूप में उनके 20वें वर्ष पर उन्हें हृदयपूर्वक बधाई देता हूँ।’’
लगातार 20 साल से सत्ता के शिखर पर नरेंद्र मोदी, जानिए कैसा रहा CM से लेकर PM तक का अजेय सफर
अमित शाह ने कहा है, ‘‘चाहे भुज को भयावह भूकंप से बाहर निकाल विकासपथ पर अग्रसर करना हो या गुजरात को शांति और सौहार्द का प्रतीक बनाना हो या अपने परिश्रम और दूरदर्शी सोच से देश को विकास व प्रगति का एक गुजरात मॉडल देना हो, यह सिर्फ और सिर्फ मोदी जी की कटिबद्धता का ही परिणाम है।
गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी जी प्रदेश में विकास की क्रांति लाए और अब प्रधानमंत्री के रूप में विभिन्न ऐतिहासिक योजनाओं व कार्यों से करोड़ गरीब, किसान, महिला व समाज के वंचित वर्ग को सशक्त कर उनके जीवन में एक सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं।’’
उल्लेखनीय है कि नरेंद्र मोदी सात अक्टूबर 2001 को पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे और उसके बाद के 20 साल की इस राजनीतिक यात्रा पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उनके हर वर्ष की एक प्रमुख उपलब्धि पर बुधवार को‘ हर साल खास है’की एक श्रृंखला जारी की है।


Download Android App
Download iOS App



