पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक पर बरसे अमित शाह, बोले- माफी मांगे कांग्रेस के तमाम बड़े नेता

Summary :

देश के प्रधानमंत्री की पंजाब दौरे के दौरान एक बड़ी सुरक्षा चूक सामने आई है। इस मामले पर देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है।

देश के प्रधानमंत्री की पंजाब दौरे के दौरान एक बड़ी सुरक्षा चूक सामने आई है। इस मामले पर देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ”पंजाब में आज हुई कांग्रेस-निर्मित घटना बताती है कि यह पार्टी कैसे सोचती और काम करती है। लोगों द्वारा कांग्रेस को बार-बार नकारे जाने से यह पार्टी उन्माद के रास्ते पर चली गई है। कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने आज पंजाब में जो किया उसके लिए उन्हें भारत के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।” 

गृह मंत्रालय ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट  
गृह मंत्रालय ने पंजाब में आज के सुरक्षा उल्लंघन पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे में सुरक्षा प्रक्रिया में इस तरह की लापरवाही पूरी तरह से अस्वीकार्य है और जवाबदेही तय की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को पंजाब के फिरोजपुर जिले में विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करने के लिए जा रहे थे, लेकिन रास्ते में लोगों द्वारा विरोध प्रदर्शन और सड़क जाम करने के कारण उन्हें अपना कार्यक्रम रद्द कर वापस लौटना पड़ा।  
वहीं, दूसरी तरफ, पंजाब के सीएम चन्नी ने कहा कि पीएम के इस दौरे के दौरान सुरक्षा के पूरे इंतजाम थे। चन्नी ने कहा कि पीएम मोदी की सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि कोई ना कोई प्रदर्शन करने सड़क पर आ ही जाता है। पीएम मोदी की सुरक्षा पर खतरे जैसी कोई बात नहीं थी। इस मामले पर सिर्फ राजनीति की जा रही है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब के फिरोजपुर में बड़ी रैली होनी थी। लेकिन प्रदर्शन कर रहे किसानों ने सड़क पर ही उनके काफिले को रोक दिया। 

Desk Team