गोड्डा : आम सभा और गोड्डा जिला की विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास सह परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद अमित शाह ने कहा कि पूरे संथाल परगना समेत गोड्डा में विकास के कई कार्य हुए हैं। यहां 4 हजार मेगावाट का पावर प्लांट, तीन डैम से 3 लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई सुनिश्चित की गई, नए सडक़ों का निर्माण, एम्स, एयरपोर्ट, इंजीनियरिंग कॉलेज समेत कई विकास के कार्य किये गए हैं। यही हाल पूरे देश का है। 5 साल पहले तक राज्य को 55 हजार 253 करोड़ रूपये विकास कार्य हेतु मिलते थे। वहीं विगत 5 साल में झारखंड को विकास कार्य हेतु छ: गुना ज्यादा राशि यानी 3 लाख 12 हजार करोड़ रूपये दिये गए।
श्री अमित शाह ने कहा कि गरीबए,दलित, आदिवासी कल्याण हेतु बजट की राशि में कई बढ़ोतरी की गई। डिस्ट्रिक्ट माइनिंग फण्ड के माध्यम से 9 हजार करोड़ रुपये इनके विकास हेतु खर्च किये गए। झारखण्ड में पहली बार अनुसूचित जनजाति आयोग का गठन कर विकास का कार्य किया गया।
इनके लिए बजट की राशि को 11 हजार करोड़ से बढ़ा कर 20 हजार 700 करोड़ किया गया। श्री शाह ने कहा कि पिछले 5 साल में देश का गौरव बढ़ा है। आनेवाले 5 साल में भारत महाशक्ति बनकर उभरेगा। 5 साल पूर्व तक आतंकवाद का जवाब नहीं दिया जाता था। लेकिन पुलवामा हमला के बाद वर्तमान सरकार ने इसका जवाब दिया और आतंकियों को उसके घर मे घुस कर मारा गया। साथ ही पूर्व में पाकिस्तान हमारे जवान का सर काट कर ले जाता है अब पाकिस्तान में घुसे विंग कमांडर को 48 घंटे में भारत को सकुशल सौंपता है। वत्र्तमान सरकार ने सिखाया कि देश की सुरक्षा कैसे की जाती है।