फेमिना मिस इंडिया 2018 का ताज तमिलनाडु की रहने वाली 19 वर्षीय अनुकृति वास के सिर सजा। अनुकृति ने 29 प्रतियोगियों को पीछे छोड़ कर यह खिताब अपने नाम किया। मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने अनुकृति वास को ताज पहनाया। मुंम्बई में हुए इस कॉम्पिटिशन में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं ने भी शिरकत की। कॉम्पिटिशन को होस्ट करण जौहर और आयुष्मान खुराना ने किया।
कॉम्पिटिशन में हरियाणा की मीनाक्षी चौधरी फर्स्ट रनर अप और आंध्र प्रदेश की श्रेया राव सेकंड रनर अप रहीं। वहीं जजेस के पैनल में मलाइका अरोड़ा, बॉबी देओल, कुणाल कपूर, क्रिकेटर इरफान पठान और के. एल. राहुल मौजूद रहे। मिस इंडिया दिल्ली गायत्री भारद्वाज, मिस इंडिया हरियाणा मीनाक्षी चौधरी, मिस इंडिया झारखंड सेफ्टी पटेल, मिस इंडिया तमिलनाडु अनुकृति वास और मिस इंडिया आंध्र प्रदेश श्रेया राव इस प्रतियोगिता के टॉप-5 कंटेस्टेंट बने।
दिल्ली, हरियाणा, झारखंड और आंध्र प्रदेश की कंटेस्टेंट को हराकर तमिलनाडु की अनुकृति के सिर मिस इंडिया का ताज सजा। बता दें की माधुरी दीक्षित, करीना कपूर खान और जैकलीन फर्नांडिस ने फैमिना मिस इंडिया 2018 में अपनी शानदार डांस परफॉर्मेंस दी। अनुकृति वास इस साल मिस वर्ल्ड कम्पिटिशन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।