देहरा उपचुनाव के लिए अनुराग ठाकुर ने भाजपा प्रत्याशी के लिए किया प्रचार, कांग्रेस पर साधा निशाना

देहरा उपचुनाव के लिए ने भाजपा प्रत्याशी के लिए किया प्रचार, कांग्रेस पर साधा निशाना

Anurag Thakur

अनुराग ठाकुर(Anurag Thakur): हिमाचल में भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह के पक्ष में प्रचार करने अनुराग ठाकुर  देहरा पहुंचे। यहां उन्होंने चुनावी रैली को संबोधित किया। इस सीट पर बीजेपी ने होशियार सिंह और कांग्रेस ने कमलेश ठाकुर को चुनावी मैदान में उतारा है।

Highlights

  • अनुराग ठाकुर ने भाजपा प्रत्याशी के लिए किया प्रचार
  • प्रचार के दौरान कांग्रेस पर साधा निशाना
  • 10 जुलाई को है उपचुनाव

अनुराग ठाकुर ने प्रचार के दौरान जनसभा को किया संबोधित

अनुराग ठाकुर(Anurag Thakur) ने देहरा में भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह के पक्ष में चुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे। यहां उन्होंने चुनावी रैली को संबोधित भी किया। संबोधन के दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा, “हमें सभी व्यक्ति से आग्रह करना है कि आगामी 10 तारीख को कमल का बटन दबाकर रिकॉर्ड मतों से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी होशियार सिंह को विजयी बनाना है। हम सब को मिलकर सोई हुई सरकार को जगाना है। इन लोगों के गुरूर को तोड़कर बाहर का रास्ता दिखाना है।

अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर तीखा हमला

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि इस सरकार में भय और भ्रष्टाचार अपने चरम पर पहुंच चुका है। आप देख लीजिए कि किस तरह से दिन-दहाड़े हत्याएं हो रही हैं। वहीं बहन- बेटियों की सुरक्षा के साथ यह सरकार समझौता करने पर आमादा हो चुका है। ऐसे में अब यह सरकार सत्ता में रहने का नैतिक हक खो चुकी है।“ उन्होंने आगे कहा, “प्रदेश में आए दिन दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन मौजूदा सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है। इस सरकार में भ्रष्टाचार इस कदर बढ़ चुका है कि कांगड़ा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक जनता के लिए नहीं, बल्कि मित्रों के लिए बन चुका है।“

भाजपा प्रत्याशी और कांग्रेस उम्मीदवार ने नामांकन पत्र किया दाखिल

बता दें कि दरअसल, देहरा में 10 जुलाई को उपचुनाव है। शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह और कांग्रेस उम्मीदवार सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान, कांग्रेस की उम्मीदवार कमलेश ठाकुर के नामांकन के दौरान सीएम मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ डॉ. राजेश शर्मा भी नजर आए।

राजेश शर्मा ने लगाए थे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह पर आरोप

ध्यान दें, कुछ दिनों पहले ही राजेश शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इस दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्होंने अपने समर्थकों से बातचीत के दौरान निर्दलीय ही चुनाव लड़ने का ऐलान किया था, लेकिन आज दोनों की एक साथ मौजूदगी यह बयां करने के लिए काफी है कि सुखविंदर सिंह सुक्खू राजेश शर्मा को मनाने में सफल हुए, जिससे एक बात स्पष्ट हो गई कि वो निर्दलीय चुनाव लड़ने नहीं जा रहे हैं।

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − six =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।