BREAKING NEWS

भव्य स्वागत देखकर भावुक हुए सम्राट चौधरी, कहा: विरोधियों का सुपड़ा साफ कर आपके कर्ज को उतारने का प्रयास करूंगा◾नितिन गडकरी ने कहा- स्मार्ट सिटी के विकास में सार्वजनिक निजी भागीदारी महत्वपूर्ण◾केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लगाया आरोप, संसद नहीं चलने दे रही कांग्रेस ◾कर्नाटक: BJP विधायक मदल विरुपक्षप्पा की बढ़ी मुश्किलें, रिश्वत मामले में HC ने खारिज की जमानत याचिका ◾राहुल गांधी को बड़ा झटका, 22 अप्रैल तक खाली करना होगा सरकारी बंगला◾Umesh Pal Case: कड़ी सुरक्षा के बीच नैनी जेल पंहुचा माफिया अतीक, कल कोर्ट में होगा पेश ◾गृह मंत्री अमित शाह के कर्नाटक दौरे के दौरान सुरक्षा में सेंध, दो छात्र गिरफ्तार◾चुनाव कानून के उल्लंघन को लेकर उतर प्रदेश में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की समय सीमा बढ़ा दी गई ◾ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने असामाजिक आचरण के खिलाफ शुरू किया अभियान ◾US Banking Crisis: संकट में डूबे SVB को मिला सहारा, इस बड़े बैंक ने खरीदा ◾STT दर में सुधार के लिए वित्त मंत्री सीतारमण ने वित्त विधेयक में संशोधन पेश किया◾आकांक्षा दुबे Suicide केस में भोजपुरी सिंगर के खिलाफ मामला दर्ज, Actresss की मां ने की थी शिकायत◾अमृतपाल सिंह के नेपाल में छिपे होने की आशंका, भारत ने पड़ोसी देश से किया ये अनुरोध ◾मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में फसल क्षति का आकलन एक सप्ताह में पूरा करने के दिए निर्देश◾बिहार की सियासत में हलचल, खरना का प्रसाद खाने भाजपा नेता के घर पहुंचे नीतीश, शुरू हुई नई चर्चा ◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर कोलकाता पहुंचीं◾पिछले पांच सालों में ED ने धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत 3,497 मामले दर्ज किए◾Rahul Gandhi के समर्थन में युवा कांग्रेस के सदस्यों ने किया प्रदर्शन ◾‘PF का पैसा भी अडानी को’ ... पीएम मोदी पर फिर बरसे राहुल, कहा: जांच से डर क्यों?◾राहुल और उद्धव ठाकरे मिलेंगे और अपने मतभेदों को दूर करने की कोशिश करेंगे◾

अनुराग ठाकुर बोले, 'अधिकांश अन्य सांसदों की तुलना में राहुल गांधी के संसद में उपस्थित कम है'

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को कहा कि राहुल गांधी औसत सदस्य की तुलना में कम बार संसद में उपस्थित होकर खुद को संसद से ज्यादा महत्वपूर्ण पेश करने की कोशिश कर रहे हैं। ठाकुर ने इस बात पर भी आश्चर्य जताया कि विदेशी धरती पर भारत का ‘‘अपमान’’ करने वाले गांधी को संसद से माफी मांगने से किसने रोका। ठाकुर ने कहा, ‘‘राहुल का मतलब है रिग्रेटफुल, ऑफुल, हेटफुल, अनग्रेटफुल, लायर (खेदजनक, भयानक, घृणित, कृतघ्न, झूठे) हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह यह दिखाना चाहते हैं कि वह संसद से ऊपर और राष्ट्र से ऊपर हैं। क्या एक परिवार देश से बड़ा है?’’ ठाकुर ने कहा कि गांधी को बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए।

सदन के नियमों और प्रक्रियाओं से अनजान होगा

केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को संसदीय नियमों और प्रक्रियाओं पर एक पुस्तक भी उपलब्ध कराने की पेशकश की। ठाकुर ने कहा, ‘‘वह भूल जाते हैं कि सदन प्रक्रिया के अनुसार चलता है, लेकिन एक व्यक्ति जिसकी संसद में औसत उपस्थिति सभी सदस्यों की औसत उपस्थिति से कम है, वह सदन के नियमों और प्रक्रियाओं से अनजान होगा।’’ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सत्तारूढ़ भाजपा के निशाने पर हैं। उसने आरोप लगाया है कि राहुल ने यह कहकर विदेशी धरती से देश का अपमान किया है कि अमेरिका और यूरोपीय देश इस बात से बेखबर हैं कि भारत में लोकतांत्रिक मॉडल का एक बड़ा हिस्सा खत्म हो गया है। हाल ही में लंदन में एक कार्यक्रम में राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि भारतीय लोकतंत्र के ढांचे पर ‘‘बर्बर हमला’’ हो रहा है। 

संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत

उन्होंने अफसोस जताया था कि अमेरिका और यूरोप समेत दुनिया के लोकतांत्रिक हिस्से इस पर ध्यान देने में नाकाम रहे हैं। राहुल ने अपने व्याख्यान में यह आरोप भी लगाया था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को नष्ट कर रहे हैं। ज्ञात हो कि संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत से ही सत्ता पक्ष के सदस्य लंदन में राहुल गांधी द्वारा भारतीय लोकतंत्र के संबंध में की गई टिप्पणी को लेकर उनसे माफी की मांग कर रहे हैं। दूसरी तरफ, कांग्रेस ने कहा है कि राहुल गांधी के माफी मांगने का सवाल ही नहीं उठता है, क्योंकि उन्होंने भारतीय लोकतंत्र के खिलाफ नहीं, बल्कि इसे मजबूत बनाने वाले बयान दिए हैं।