पांच राज्यों में मिली चुनावी हार के बाद कांग्रेस नेतृत्व पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। रविवार को हुई कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि ‘राहुल गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनना चाहिए। पिछले तीन दशकों से गांधी परिवार का कोई भी सदस्य पीएम या मंत्री नहीं बना।” गहलोत के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी।
अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस से सीखना चाहिए कि चुनाव हारते कैसे हैं। बीजेपी को मिली जीत पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, किसी भी राज्य में विरोधी लहर बीजेपी के खिलाफ नहीं थी। मुख्यमंत्रियों की साफ छवी और अच्छे कामों ने भी असर किया है। कार्यकर्ताओं ने जो काम राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में किया इन्हीं सब से जीत मिली।
CWC की बैठक में उठी राहुल को पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने की मांग
दरअसल, CWC की बैठक में कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने राहुल गांधी को एक बार फिर से पार्टी अध्यक्ष बनाने की अपनी ख्वाहिश जाहिर की है। इस लिस्ट में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भी नाम है। बैठक के बाद गहलोत ने कहा है, ‘राहुल गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनना चाहिए। पिछले तीन दशकों से गांधी परिवार का कोई भी सदस्य पीएम या मंत्री नहीं बना। यह समझना जरूरी है कि कांग्रेस की एकता के लिए गांधी परिवार का होना बहुत जरूरी है।