BREAKING NEWS

कुड़मी जाति को ST का दर्जा देने के सवाल पर झारखंड से बंगाल तक बवाल, बन रहे जातीय टकराव के हालात◾पहलवानों के खिलाफ दर्ज सभी प्राथमिकी वापस लेंगे : अनुराग ठाकुर◾ कर्नाटक : बैंक धोखाधड़ी मामले में प्रवर्तन निदेशालय कड़ी करवाई ◾मोदी सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, इन फसलों के MSP में की भारी बढ़ोतरी, देखें लिस्ट ◾तज़ाकिस्तान दौरे पर रुसी मंत्री ने अफगानिस्तान के हालात पर चिंता व्यक्त की ◾खुशखबरी! केंद्रीय कैबिनेट ने हुडा सिटी सेंटर से गुरुग्राम के साइबर सिटी तक मेट्रो कनेक्टिविटी को दी मंजूरी◾असम में मालगाड़ी उतरी पटरी से ,किसी के हताहत की कोई खबर नहीं ◾Rajasthan Politics: गजेंद्र सिंह शेखावत बोले- जांच एजेंसी का दुरुपयोग कर रही है गहलोत सरकार ◾पाकिस्तान में हैवानियत की सारी हदे पार पांच साल के मासूम के हाथ डाले खौलते तेल मे, बाल मज़दूरी पाकिस्तानी समाज का आदर्श ◾UP: गैंगस्टर संजीव जीवा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, शूटर गिरफ्तार◾ देश में तेजी से बढ़ रहा जबरन धर्मांतरण के मामले, केन्द्र सरकार लाएगी कानून ?◾ सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर बोले गजेंद्र सिंह शेखवात, 2004 से 2014 का दशक रहा कालरात्रि, PM मोदी के कारण भारत कर रहा है दुनिया का नेतृत्व◾पहलवानों की खेल मंत्री से मांग: महिला को WFI प्रमुख बनाएं, हमारे खिलाफ FIR रद्द करें ◾‘मुसलमानों को औरंगजेब पसंद’: कोल्हापुर में हिन्दू संगठनों ने जताया विरोध, हरकत में आई पुलिस प्रशासन, उठाया ये बड़ा कदम ◾दुबई स्वास्थ्य प्राधिकरण ने विश्व प्रत्यारोपण दिवस पर 'अंग दान' जागरूकता अभियान शुरू किया◾AIUDF नेता रफीदुल इस्लाम बोले- "असम सरकार निजी मदरसों को बंद नहीं कर सकती"◾उत्तर प्रदेश : मेरठ में 35 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या ◾delhi: केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्री आतिशी को ब्रिटेन जाने की दी इजाजत◾झारखंड के बोकारो में राजधानी एक्सप्रेस के आगे आया ट्रैक्टर, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा◾सिसोदिया के बारे में बात करते समय CM केजरीवाल हुए भावुक, कहा- शिक्षा में क्रांति को रोकने का प्रयास कर रही है भाजपा◾

Ashok Gehlot ने कहा- 'तीसरी बार मुझे राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाया गया, ओबीसी के लिए इससे बड़ा संदेश क्या होगा'

अशोक गहलोत ने कहा तीसरी बार राजस्थान का मुख्यमंत्री चुना गया और लोग मुझ पर भरोसा करते हैं। ओबीसी के लिए यह जानना जरूरी है कि मैं हमेशा उनके लिए लड़ता रहूंगा। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इस आरोप पर पलटवार किया कि राहुल गांधी ने 2019 में अपनी टिप्पणी से अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) का अपमान किया। गहलोत ने कहा कि कांग्रेस ने पिछड़े वर्गों के लिए बहुत कुछ किया है और इसका इससे बड़ा उदाहरण क्या होगा कि उसने उनके जैसे ओबीसी नेता को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाया । गांधी को बृहस्पतिवार को सूरत की एक अदालत ने 2019 के आपराधिक मानहानि मामले में ‘‘मोदी उपनाम’’ वाली टिप्पणी के लिए दो साल जेल की सजा सुनाई है। भाजपा प्रमुख जे पी नड्डा सहित पार्टी के कई नेताओं ने गांधी पर अपनी टिप्पणी के जरिए अन्य पिछड़ा वर्ग का अपमान करने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस के खिलाफ ओबीसी कार्ड खेला था

गहलोत ने राजघाट पर कांग्रेस के एक दिवसीय ‘‘संकल्प सत्याग्रह’’ में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2017 में गुजरात चुनाव में यह कहकर एक ‘‘प्रयोग’’ किया था कि कांग्रेस के एक नेता ने उन्हें उनकी जाति के बारे में गाली दी थी। गहलोत ने कहा कि और उसी को दोहराते हुए, भाजपा चुनाव से पहले फिर से दावा कर रही है कि राहुल गांधी ने ओबीसी का अपमान किया। गहलोत ने आरोप लगाया, ‘‘2017 में जब भाजपा गुजरात चुनाव हार रही थी, तब मोदी ने वहां कांग्रेस के खिलाफ ओबीसी कार्ड खेला था। भाजपा आज फिर से ओबीसी को गुमराह करने का अभियान चलाना चाहती है।’’

राहुल गांधी ने ओबीसी का अपमान किया है

उन्होंने सवाल किया कि क्या नीरव मोदी और ललित मोदी जैसे भगोड़े ओबीसी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आप नीरव मोदी और ललित मोदी जैसे भगोड़ों को बचा रहे हैं और फिर कह रहे हैं कि राहुल गांधी ने ओबीसी का अपमान किया है।’’ गहलोत ने कहा कि क्या कोई भूल सकता है कि कांग्रेस ने ओबीसी और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए कितना कुछ किया है। गहलोत ने कहा, ‘‘मुझे सोनिया जी, राहुल जी ने तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाया। मैं ओबीसी हूं। ओबीसी माली समुदाय (विधानसभा में) का केवल एक सदस्य है और वह मैं हूं।’’ गहलोत ने कहा कि उन्हें लगातार मुख्यमंत्री बनाए जाने से बड़ा संदेश वहां के ओबीसी के लिए क्या हो सकता है।

ऊंची कीमतों का मुद्दा उठा रहे हैं

गहलोत ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी ओबीसी समुदाय से आते हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, ‘‘चुनाव होने वाले हैं, इसलिए भाजपा ओबीसी अपमान का मुद्दा बना रही है। यह निराधार है।’’ उन्होंने कहा कि गांधी परिवार का बलिदान सबके सामने है और राहुल गांधी लगातार बेरोजगारी और ऊंची कीमतों का मुद्दा उठा रहे हैं। गहलोत ने कहा, ‘‘वे राहुल गांधी द्वारा संसद में लगाए गए आरोपों का जवाब नहीं दे सके। मैंने पहले कभी नहीं देखा कि आरोप लगाए जाते हैं, लेकिन जवाब देने के बजाय प्रधानमंत्री मौन व्रत साध लेते हैं।’’ गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए और माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी देश की आवाज बनकर उभरे हैं। हम यह सुनिश्चित करने के लिए लड़ते रहेंगे कि देश में लोकतंत्र जिंदा रहे।’’