Assam Flood: असम में बाढ़ से अब तक 52 लोगों की मौत, 21 लाख से ज्यादा प्रभावित - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

Assam Flood: असम में बाढ़ से अब तक 52 लोगों की मौत, 21 लाख से ज्यादा प्रभावित

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात। मरने वालों की संख्या बढ़कर 52 हो गई है। बाढ़ से 29 जिलों के 21 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए है। राज्य की कई प्रमुख नदियों में जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर है। प्रशासन ने इस आपदा के निपटने के लिए बाढ़ प्रभावित जिलों में 515 राहत शिविर और वितरण केंद्र लगाए गए है। जहां करीब 3 लाख से ज्यादा लोग शरण लिए हुए हैं। बाढ़ का पानी घरों में घुसने के बाद कई बाढ़ प्रभावित लोग सुरक्षित स्थानों, स्कूल, भवन, सड़कों और पुलों पर शरण ले रहे हैं।

Highlights: 

  • असम में बाढ़ ने मचाई तबाही, 52 लोगों की मौत
  • असम प्रशासन ने पीड़ितों के लिए स्थापित किए राहत शिविर
  • बाढ़ से लोगों के घर पानी घुसने से लोगों ने स्कूल, भवन, पुलों पर ली शरण

 

उफान पर ब्रह्मपुत्र नदी 

मंगलवार को राज्य में बाढ़ की स्थिति और भी गंभीर हो गई, बाढ़ के पानी ने 42,476.18 हेक्टेयर फसल क्षेत्र को जलमग्न कर दिया है। इस बाढ़ में कुल 2800 गांव प्रभावित हुए हैं। ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर नेमाटी घाट, तेजपुर, गुवाहाटी और धुबरी में खतरे के निशान से ऊपर है। इसके अलावा प्रदेश में अन्य नदियां भी उफान पर हैं और खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

प्रशासन बचाव कार्य में लगी

इस बीच स्थानीय प्रशासन, सेना, अर्धसैनिक बल, एसडीआरएफ की बचाव टीमें कई जगहों पर बचाव कार्य में लगी हुई हैं और मंगलवार को विभिन्न बाढ़ प्रभावित इलाकों से करीब 2,900 लोगों को बचाया गया। प्रशासन ने मंगलवार को बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच 10754.98 क्विंटल चावल, 1958.89 ¨क्विंटल दाल, 554.91 क्विंटल नमक और 23061.44 लीटर सरसों का तेल वितरित किया और मवेशियों को चारा भी उपलब्ध कराया। एएसडीएमए बाढ़ रिपोर्ट में कहा गया है कि बाढ़ से 11,20,165 जानवर भी प्रभावित हुए हैं। बाढ़ के पानी ने 100 सड़कों, 14 पुलों और 11 तटबंधों को नुकसान पहुंचाया।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 2 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।