Assam Flood: भारी बारिश से ब्रह्मपुत्र नदी के बिगड़े हालात, असम के कई जिले बाढ़ से प्रभावित - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

Assam Flood: भारी बारिश से ब्रह्मपुत्र नदी के बिगड़े हालात, असम के कई जिले बाढ़ से प्रभावित

Assam Flood: असम में हो रही लगातार बारिश से बिगड़े हालात। भारी बारिश से असम के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। इस साल अब तक बाढ़ में 44 लोगों की मौत हो चुकी है। कई गांव अभी भी जलमग्न हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के ताजा आंकड़ों के अनुसार राज्य के 12 जिले अभी भी बाढ़ की चपेट में हैं। आंकड़ों के अनुसार राज्य के 12 जिलों के 671 गांवों का बड़ा इलाका बाढ़ की स्थिति का सामना कर रहा है। बाढ़ से अब तक लाखों लोग प्रभावित हुए हैं।

Highlight :

  • असम में बाढ़ से कई जिलों में बाढ़ की स्थिति, 44 की मौत
  • ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर बढ़ने से लाखों लोग हुए प्रभावित
  • सीएम हिमंत बिस्वा ने कहा- 3-4 तीन असम में गंभीर स्थिति रहेगी

 

बाढ़ से मृतकों की संख्या 44 , कई राज्य बाढ़ से प्रभावित

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के ताजा आंकड़ों के अनुसार, मौजूदा बाढ़ में 671 गांवों के 2,62,186 लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ प्रभावित जिले हैं- मोरीगांव, कामरूप, करीमगंज, तिनसुकिया, गोलाघाट, धेमाजी, माजुली, कछार, लखीमपुर, डिब्रूगढ़, शिवसागर, कोकराझार और जोरहाट। आंकड़ों के अनुसार, कामरूप जिले के 148 गांव बाढ़ में डूबे हुए हैं।



असम के सीएम का बयान

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, भारी बारिश से असम के बाढ़ की स्थिति खराब हो गई है। ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर नीमाटीघाट में खरते के निशान से ऊपर बह रहा है। और तेजपुर तथा अन्य नदियां भी कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। आईएमडी ने नलबाड़ी, कार्बी आंगलोंग, दीमा दसाओ, तिनसुकिया तथा अन्य स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी दी है तथा 3-4 दिनों में स्थिति गंभीर हो जाएगी। अभी तक 14 जिलों, 41 राजस्व सर्किलों तथा 698 गांवों में बाढ़ आई हुई है। 2.74 लाख लोग प्रभावित हुए है। एनएचपीसी ने 409 क्यूबिक मीटर अतिरिक्त पानी छोड़ा है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + 5 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।