BREAKING NEWS

राहुल गांधी ने ओम बिरला से किया आग्रह, कहा- मेरे खिलाफ मंत्रियों ने बेबुनियाद आरोप लगाए, जवाब देने का मौका मिले◾दिल्ली: BJP विधायक विजेंद्र गुप्ता पर एक्शन, सदन से एक साल के लिए सस्पेंड, जानें वजह ◾JPC की मांग पर अड़े विपक्षी दल , संसद भवन के गलियारे में किया प्रदर्शन, ‘वी वांट जेपीसी’ के लगाए जोरदार नारे ◾PTI पर प्रतिबंध लगाने के लिए, पाकिस्तान में सत्तारूढ़ गठबंधन ने दिए संकेत◾अमृतपाल सिंह के खिलाफ एक्शन पर CM केजरीवाल ने कहा- शांति भंग करने पर होगी कड़ी कार्रवाई◾एलन मस्क ने कहा - 'ट्विटर जल्द ही लंबे फॉर्म वाले ट्वीट्स को 10 हजार अक्षरों तक बढ़ाएगा'◾यूपी: पूर्वांचल के किसानों को PM मोदी की सौगात, मिलेगा इंटीग्रेटेड पैक हाउस, जानें इसके फायदे◾कांग्रेस का भाजपा IT cell पर पलटवार, कहा- PM मोदी ने देश में खड़ी की जुमलेबाजी की इमारत◾केंद्र सरकार के खिलाफ राज्य प्रति भेदभावपूर्ण व्यवहार के विरोध में धरना प्रदर्शन करेगी ममता बनर्जी◾कर्नाटक उच्च न्यायालय का निर्देश, अवैध होर्डिंग्स पर अनुपालन रिपोर्ट आंखों में धूल झोंकने वाली है◾बांग्लादेश में एक नए नौसैनिक पनडुब्बी बेस का किया गया उद्घाटन◾अमृतपाल के चाचा हरजीत सिंह को लाया गया डिब्रूगढ़ जेल... क्या कुछ बड़ा होने वाला है? जानिए ◾यूएन ने किया खुलासा, ग्लोबल वार्मिंग से भारत के खाद्य उत्पादन में आ सकती है भारी कमी◾केरल विधानसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा, सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित◾दिल्ली आबकारी केस: ED के सामने तीसरी बार पेश हुईं कविता, अब तक 12 लोग हो चुके हैं अरेस्ट ◾CM योगी का बड़ा ऐलान, कहा- 500 से अधिक खिलाड़ियों को यूपी की विभिन्न सेवाओं में मिलेगा स्थान◾श्रीलंका को IMF से मिला 2.9 बिलियन डॉलर का बेलआउट पैकेज, राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे किया आभार व्यक्त◾West Bengal: हावड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, बस से टकराई कार, 3 की मौत◾झारखंड में कोविड वायरस के दस मामले और H3N2 के दो मामले मिले◾ सेक्स स्कैंडल मामले में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की संभावित गिरफ्तारी के लिए न्यूयार्क में तैयारी◾

Assembly Election: प्रियंका गांधी 167 रैलियां और 42 रोड शो कर कांग्रेस की स्टार प्रचारक के रूप में उभरीं

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव वाले सभी राज्यों का दौरा कर रही हैं। अब तक 167 रैलियां और 42 रोड शो कर वह पार्टी की स्टार प्रचारक के रूप में उभरी हैं।पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रभारी होने के नाते इस राज्य में उनका बहुत ऊंचा दांव है और 2022 के विधानसभा चुनाव में उनका अभियान हमेशा चर्चा में रहा है। प्रियंका की मेहनत, उनकी ऊर्जा और सकारात्मकता से भरे अभियानों ने राज्य के लोगों का ध्यान खींचा है।
प्रियंका के नारों ने जनता के दिलों में जगह बनाई
कांग्रेस के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि प्रियंका के नारों ने जनता के दिलों में जगह बनाई है। उन्होंने भारी बारिश में भी अपना अभियान जारी रखा। बाराबंकी में खेतों में काम करने वाली महिलाओं सहित कई गांवों में जाकर लोगों से मिलीं। जनता के साथ उनका जुड़ना अच्छा माना जा रहा है। प्रियंका ने पंजाब, गोवा, उत्तराखंड और मणिपुर में भी प्रचार किया।
उन्होंने चुनाव वाले राज्यों में 42 रोड शो और डोर-टू-डोर प्रचार अभियानों में शामिल हुईं। चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका ने जनता के साथ बातचीत की। उन्होंने पंजाब में तीन, उत्तराखंड और गोवा में दो और मणिपुर में एक आभासी रैली को संबोधित किया।
लोगों से अपने वोट की ताकत को पहचानने और मुद्दों पर वोट करने का आह्वान किया
पार्टी नेताओं का कहना है कि चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका को अपने भाषणों में लगातार यह कहते सुना गया कि लोकतंत्र में सत्ता लोगों के हाथ में होती है। उन्होंने लोगों से अपने वोट की ताकत को पहचानने और मुद्दों पर वोट करने का आह्वान किया। जब प्रधानमंत्री ने अपने एक भाषण में आवारा पशुओं की समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें नहीं पता था कि उत्तर प्रदेश में यह समस्या है, तो प्रियंका ने उन पर तंज कसते हुए जनता से कहा, आपने इन नेताओं को पांच साल दिए, लेकिन वे कहते हैं कि समस्या का हल अगले पांच वर्षो में करेंगे।
भाजपा और अन्य राजनीतिक दलों पर वार
प्रियंका ने अपने अभियान के दौरान कहा, मैं यह संदेश देने की कोशिश कर रही हूं कि राजनीति नफरत और हिंसा पर आधारित नहीं होनी चाहिए। अब एक नई तरह की राजनीति का समय आ गया है, जिसमें लोगों की समस्याएं दूर करने के लिए काम करना ही होगा। भाजपा और अन्य राजनीतिक दलों पर वार करते हुए उन्होंने कहा, जाति और धर्म की राजनीति के कारण लोग पीड़ित हैं और इस तरह की राजनीति केवल कुछ राजनीतिक दलों को फायदा पहुंचाती है और इससे आम लोगों के हित में काम नहीं हो पाता है।
 वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से सराहा गया
उन्होंने कहा, राजनीतिक नेताओं को लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए काम करना चाहिए। प्रियंका ने एक वायरल वीडियो का जिक्र किया, जिसमें वह भाजपा की रैली से लौट रहे लोगों पर फूल बरसाती नजर आ रही हैं और उन्हें अपनी पार्टी का घोषणापत्र बांट रही हैं। प्रतिद्वंद्वी के प्रति कोई पूर्वाग्रह नहीं दिखाने के लिए है। इससे पहले, उन्होंने बुलंदशहर में संयोगवश हुई मुलाकात में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और रालोद प्रमुख जयंत चौधरी के साथ शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया था। कांग्रेस ने दो दशकों में पहली बार उत्तर प्रदेश में सभी 403 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं और प्रियंका समर्थन हासिल करने के लिए पूरे प्रदेश का चक्कर लगा रही हैं।