शिवपुरी : मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत जिले में 5 वर्षों के दौरान 3 हजार 540 युवा शिक्षित बेरोजगारों को 50 करोड़ 27 लाख 95 हजार की राशि स्वरोजगार स्थापित करने हेतु प्रदाय की गई। स्थापित किए गए व्यवसायों से 4 हजार 156 लोगों को रोजगार भी प्राप्त हुआ। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र शिवपुरी के महाप्रबंधक एल.एन.श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार येाजना जो 1 अप्रैल 2014 से निरंतर संचालित है।
इस योजना के तहत 5 वर्षों के दौरान 3 हजार 540 शिक्षित बेरोजगारों को स्वरोजगार एवं व्यवसाय स्थापित करने हेतु 50 करोड़ 27 लाख 95 हजार की राशि प्रदाय की गई है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2013-14 में 01 हजार 225 हितग्राहियों को 8 करोड़ 83 लाख 30 हजार की राशि उद्योग स्थापित करने हेतु दी गई। जिससे 1326 लोगों को रोजगार प्राप्त हुआ।
वर्ष 2014-15 में 536 हितग्राहियों को 7 करोड़ 80 लाख 26 हजार की राशि उद्योग स्थापित करने हेतुदी गई, जिससे 625 लोगों को रोजगार मिला। वर्ष 2015-16 में 660 हितग्राहियों को 12 करोड़ 39 लाख की राशि से स्थापित स्वरोजगार से 752 लोगों को, वर्ष 2016-17 में 753 शिक्षित बेरोजगार को 14 करोड़ 90 लाख 31 हजार रुपए की राशि स्वरोजगार हेतु दी गई। जिससे 927 लोगों को रोजगार प्राप्त हुआ। वर्ष 2017-18 में 366 शिक्षित बेरोजगारों को 6 करोड़ 35 लाख रूपए की राशि दी गई। जिससे 527 लोगों को रोजगार प्राप्त हुआ।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।