ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। 29 वर्षीय साइना हरियाणा निवासी हैं और हैदराबाद में रहती हैं। विश्व की नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुकीं साइना ने ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक सहित कई अंतरराष्ट्रीय खिताब जीते हैं।
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिन्हा की उपस्थिती में साइना नेहवाल ने अपनी बड़ी बहन चंद्राशु नेहवाल के साथ भाजपा का दामन थामा। ऐसा माना जा रहा है कि साइना नेहवाल दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगी। इस दौरान अरुण सिंह ने कहा की यह गर्व की बात है कि साइना नेहवाल बीजेपी में शामिल हो रही हैं।
सीएए पर केरल विधानसभा में हंगामा : यूडीएफ विधायकों ने राज्यपाल का रोका रास्ता, मार्शलों ने रास्ता बनाया
साइना नेहवाल 24 अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट जीत चुकी हैं साल 2015 में साइना नेहवाल विश्व की नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी बनी थी साइना नेहवाल ने कई बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। फिल्मी पर्दे पर भी साइना नेहवाल की बायोपिक जल्द दस्तक देने वाली है. परिणीति चोपड़ा साइना नेहवाल का किरदार अदा करती नजर आएंगी।


Download Android App
Download iOS App



