एक बार फिर आजकल एक बाबा सुर्खियों में है और उन पर अन्धविश्वास फैलाने का आरोप लगाया जा रहा है। जी हां इनका नाम धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री है जिन्हे बागेश्वर महाराज ने नाम से भी जाना जा रहा है। बता दें धीरेन्द्र शास्त्री के खिलाफ खूब आवाज उठाई जा रही है परन्तु हैरान कर देने वाली ये है अब इनके समर्थन में विश्व हिन्दू परिषद अब उतर आई है। बता दें बागेश्वर धाम के संत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति, नागपुर, महाराष्ट्र के श्याम मानव के बीच विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है।
बागेश्वर महाराज फेमस होने के लिए कर रहे स्टंट ?
इस मामले में शुक्रवार को नागपुर में विश्व हिंदू परिषद पूरी ताकत के साथ धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में उतरी। विश्व हिंदू परिषद की ओर से नागपुर के कांस्टीट्यूशन चौक पर एक आंदोलन का आयोजन किया गया। नागपुर में राम कथा का आयोजन 5 से 11 जनवरी तक ही हुआ था। इसलिए श्याम मानव और उनकी संस्था का यह आरोप कि धीरेंद्र शास्त्री कहानी अधूरी छोड़कर भाग गए, निराधार है। इतना ही नहीं विश्व हिंदू परिषद के आंदोलनकारियों का आरोप है कि जब धीरेंद्र शास्त्री महाराज नागपुर में थे तब श्याम मानव और उनके संगठन ने धीरेंद्र शास्त्री महाराज से संपर्क किया था। चुनौती देने का प्रयास नहीं किया। वहीं जब महाराज छत्तीसगढ़ गए तो श्याम मानव शोहरत के लिए स्टंट कर रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि श्याम मानव और उनकी संस्था को दूसरे धर्मों से फंडिंग मिलती है और इसलिए वे हिंदू धर्म के खिलाफ बोलते हैं। बता दें अभी तक ये साफ नहीं है कि धीरेन्द्र शास्त्री के दवाओं में आखिर कितनी सच्चाई है क्योंकि माना ये जाता है कि महाराज ने दवा किया है कि वो किसी के भी मन कि बात पढ़ सकते है।