Bharat Jodo Yatra: उत्तर प्रदेश में दाखिल हुई यात्रा का प्रियंका गांधी ने किया स्वागत - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

Bharat Jodo Yatra: उत्तर प्रदेश में दाखिल हुई यात्रा का प्रियंका गांधी ने किया स्वागत

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ नौ दिनों के विश्राम के बाद मंगलवार को फिर आरंभ हुई और उत्तर प्रदेश में दाखिल हुई।

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ नौ दिनों के विश्राम के बाद मंगलवार को फिर आरंभ हुई और उत्तर प्रदेश में दाखिल हुई।गाजियाबाद में इस यात्रा के प्रवेश करने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और पार्टी के कई अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और अन्य ‘भारत यात्रियों’ का स्वागत किया।
 कई नेताओं ने यात्रा का स्वागत किया
दिल्ली से उत्तर प्रदेश के लिए यह यात्रा सुबह करीब 10 बजे कश्मीरी गेट के निकट यमुना बाजार से रवाना हुई। यात्रा की शुरुआत से पहले राहुल गांधी ने यमुना बाजार में मरघट वाले बाबा (प्राचीन हनुमान मंदिर) में दर्शन किए।यह यात्रा उत्तर प्रदेश के लोनी पहुंची जहां से यह देश की सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य में दाखिल हुई। यहां पर प्रियंका गांधी और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कई नेताओं ने इस यात्रा का स्वागत किया।
राहुल ने सत्य का कवच पहन रखा है
दिल्ली प्रदेश के नेताओं ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं को यात्रा का ध्वज सौंपा।राहुल गांधी का स्वागत करते हुए कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहा कि राहुल ने सत्य का कवच पहन रखा है जिस वजह से भगवान उनकी ठंड और दूसरी सभी चीजों से सुरक्षा करेंगे।उन्होंने दो बड़े उद्योगपतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि राहुल गांधी को कोई खरीद नहीं सकता और वह सच्चाई से पीछे हटने वाले नहीं हैं।
 सरकार ने किया कई करोड़ रूपये का खर्च 
कांग्रेस की उत्तर प्रदेश मामलों की प्रभारी प्रियंका गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे जगह-जगह ‘मोहब्बत की दुकान’ की फ्रेंचाइजी खोलें।उन्होंने राहुल गांधी की तरफ मुखातिब होते हुए कहा, ‘‘मेरे बड़े भाई, सबसे ज्यादा गर्व तुम पर है। सत्ता की ओर से पूरा जोर लगाया गया, सरकार ने हजारों करोड़ रुपये खर्च किए, ताकि इनकी छवि खराब की जा सके। लेकिन वह सच्चाई से पीछे नहीं हटे। एजेंसियां लगाई गईं, लेकिन वह डरे नहीं। वह योद्धा हैं।’’
प्रियंका गांधी ने किया दावा 
प्रियंका गांधी ने दावा किया, ‘‘अडाणी और अंबानी ने देश के बड़े से बड़े नेता खरीद लिए, पीएसयू खरीद लिए, मीडिया खरीद लिया, लेकिन मेरे भाई को खरीद नहीं पाए और कभी खरीद भी नहीं सकते।’’उनका कहना था, ‘‘किसी ने मुझसे कहा कि क्या आपके भाई को ठंड नहीं लगती क्योंकि वह केवल एक टी-शर्ट पहनकर चल रहे हैं। किसी ने कहा कि इन्हें ठंड से बचाओ, जैकेट तो पहनवाओ। किसी ने कहा कि अब कश्मीर जा रहे हैं, क्या उनकी सुरक्षा को लेकर डर नहीं लगता? मेरा जवाब यह है कि वह सत्य का कवच पहने हुए हैं। भगवान इनको सुरक्षित रखेगा। ’’
पार्टी के कई अन्य नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए
यात्रा में कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी, शक्ति सिंह गोहिल, जयप्रकाश अग्रवाल, गौरव गोगोई, चौधरी अनिल कुमार, अराधना मिश्रा और पार्टी के कई अन्य नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी और ‘रॉ’ के पूर्व प्रमुख ए एस दुलत भी राहुल गांधी के साथ इस पदयात्रा में शामिल हुए।
उत्तर प्रदेश में यह यात्रा पांच जनवरी तक रहेगी
‘भारत जोड़ो यात्रा’ सात सितंबर को कन्याकुमारी से आरंभ हुई थी और गत 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंची थी। नौ दिनों के विराम के बाद आज यह फिर से आरंभ हुई है और उत्तर प्रदेश के बाद हरियाणा, पंजाब से होते हुए जम्मू-कश्मीर में जाकर संपन्न होगी।उत्तर प्रदेश में यह यात्रा पांच जनवरी तक रहेगी। छह जनवरी को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ हरियाणा में प्रवेश करेगी जहां यह 10 जनवरी तक रहेगी। इसके बाद यह यात्रा 11 जनवरी को पंजाब में प्रवेश करेगी तथा एक दिन के लिए 19 जनवरी को हिमाचल प्रदेश से भी गुजरेगी।आगामी 20 जनवरी को यह यात्रा जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करेगी। 30 जनवरी को श्रीनगर में राहुल गांधी तिरंगा फहराएंगे और वहीं यह यात्रा संपन्न होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 4 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।