उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट सहित 5 राज्यों की 6 विधानसभा सीटों में हुए उपचुनाव के वोटों की गिनती जारी है। इस बीच बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की विधानसभी सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजे भी आज आने हैं। यूपी की दो विधानसभी सीट रामपुर और खतौली में इस बार सबकी निगाहें लगी हैं।
आजम के गढ़ रामपुर में सपा आगे
सपा नेता आजम खान के गढ़ रामपुर में भाजपा अब काफी आगे आ गई है। भाजपा प्रत्याशी आकश सक्सेना सपा के आमिस रजा से 11065 वोटों से आगे हो गए हैं।
25 वें राउंड के बाद
भाजपा आकाश कुमार सकसेना-47505
सपा आसिम राजा - 36440
इन सीटों पर भाजपा पीछे
मैनपुरी लोकसभा सीट समेत पांच राज्यों की 5 विधानसभा सीटों के उपचुनाव नतीजों में भाजपा पिछड़ती दिख रही है। हालांकि, आजम खान के गढ़ रामपुर में सपा उम्मीदवार भाजपा से काफी पीछे चल रहे हैं। मैनपुरी लोकसभा सीट पर तो सपा की डिंपल यादव डेढ़ लाख वोटों से आगे है, तो बिहार की विधानसभा सीट कुढ़नी में जेडीयू उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।वहीं, छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर और राजस्थान के सरदारशहर में कांग्रेस आगे चल रही है तो ओडिशा के पदमपुर में बीजद बड़े अंतर से जीत
मैनपुरी में डिंपल की विजयी बढ़त
मैनपुरी लोकसभा सीट पर सभी विधानसभा क्षेत्रों की पहले राउंड की गिनती के बाद डिंपल यादव अब विजयी बढ़त बनाती दिख रही हैं। डिंपल अब तक कुल 240322 वोटों से आगे चल रही हैं, फिलहाल मतगणना जारी है।
बिहार की कुढ़नी सीट पर बीजेपी हुई पीछे
बिहार की कुढ़नी विधानसभा सीट पर भाजपा पीछे हो गई है। यहां जेडीयू के मनोज कुमार सिंह बीजेपी के केदार गुप्ता से 1176 वोट से आगे चल रहे हैं।
खतौली में मदन भैया आगे
खतौली से भाजपा उम्मीदवार राजकुमारी सैनी (Rajkumar Saini) से सपा-रालोद प्रत्याशी (SP-RLD Candidate) मदन भैया 4030 वोटों से आगे चल रही हैं।
विधानसभा सीटों का हाल
विधानसभा उपचुनाव में छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर और राजस्थान के सरदारशहर में कांग्रेस आगे चल रही है। वहीं, ओडिशा के पदमपुर में बीजद, बिहार के कुरहानी में बीजेपी, रामपुर में समाजवादी पार्टी आगे चल रही है।
बिहार और राजस्थान विधानसभा चुनाव का हाल
बिहार के कुरहानी से बीजेपी के केदार प्रसाद गुप्ता आगे हो गए हैं, राजस्थान के सरदारशहर में कांग्रेस नेता अनिल कुमार शर्मा आगे चल रहे हैं।
आजम के गढ़ रामपुर में कांटे की टक्कर
सपा नेता आजम खान के गढ़ रामपुर में भाजपा अब 129 वोटों से पीछे हो गई है। भाजपा प्रत्याशी आकश सक्सेना सपा के आमिस रजा से 129 वोटों से पीछे हैं।
डिंपल लगातार बना रहीं बढ़त
डिंपल यादव लगातार बढ़त बना रहीं हैं। वे अब 2400 से ज्यादा वोटों से आगे हो गई हैं। हालांकि, भाजपा भी कांटे की टक्कर दे रही है।
बिहार के कुढ़नी उपचुनाव में भाजपा को बढ़त
बिहार के कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को शुरुआती रुझानों में बढ़त मिलती दिख रही है। पहले राउंड की गिनती के बाद यह है वोट
केदार प्रसाद गुप्ता (भाजपा) : 4194
मनोज कुमार सिंह (जेडीयू) : 2195
निलाभ कुमार (वीआईपी) : 372
गुलाम मुर्तुजा (एआईएमआईएम) : 100
डिंपल यादव शुरुआती रुझानों में आगे
मुलायम सिंह यादव के गढ़ रहे मैनपुरी में अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव शुरुआती रुझानों में आगे चल रही हैं।
खतौली से आरएलडी प्रत्याशी आगे
यूपी की विधानसभा सीट खतौली में 14 टेबल पर गिनती शुरू हो चुकी है। पोस्टल बैलट की गिनती में खतौली विधानसभा सीट से आरएलडी प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। यहां भाजपा की राजकुमारी सैनी और रालोद के मदन भैया के बीच मुकाबला है। इसके अलावा 12 और उम्मीदवार भी मैदान में है।
मुलायम सिंह यादव के गढ़ को बचाने की लड़ाई
बता दें कि 5 राज्यों की 6 विधानसभी सीटों में हुए उपचुनावों की मतगणना हो रही है। ओडिशा में पादमपुर, राजस्थान में सरदारशहर, बिहार में कुरहानी और छत्तीसगढ़ में भानुप्रतापपुर ऐसी विधानसभा सीटें हैं जहां आज परिणाम घोषित किए जाएंगे। मैनपुरी सीट पर कांटे की टक्कर होने वाली है, जहां अक्टूबर में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण उपचुनाव हुआ था।