लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चरण IV

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

चरण V

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

चरण VI

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

चरण VII

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण :

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

बिहार तय करता है देश में राजनीति की दिशा

NULL

पटना : भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन ने आज कहा कि बिहार की जनता देश की राजनीति की दिशा हमेशा से तय करती रही है और आगे भी तय करेगी। भाजपा की मुम्बई उत्तर-मध्य से सांसद एवं भाजयुमो की अध्यक्ष सुश्री महाजन ने यहां बिहार भाजयुमो की ओर से आयोजित जन प्रतिनिधि सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि देश की राजनीति की दिशा हमेशा से ही राज्य की जनता तय करती रही है जिसका प्रमाण कई बार देखने को मिला है।

उन्हें उम्मीद है कि आगे भी यहां की जनता राजनीति की दिशा तय करेगी। चंपारण सत्याग्रह, लोकनायक जय प्रकाश नारायण का आंदोलन और वर्ष 2013 में पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित नरेन्द्र मोदी की रैली से देश में राजनीतिक परिवर्तन हुआ। भाजपा सांसद ने कहा कि बिहार की जनता जिस रूप में राजनीति को ढ़ालती है, इसका प्रभाव दूरगामी होता है। अब बिहार के लोग प्रदेश को आगे ले जाना चाहते हैं।

भाजयुमो की ओर से आज पंचायती राज और नगर निकायों के चुने हुए प्रतिनिधियों को सम्मान दिया गया जो एक बड़ बात है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सपना था कि समाज के अंतिम पायदान पर बैठे लोगों तक विकास पहुंचे जिसे उनकी पार्टी पूरा करने में लगी है। भाजयुमो की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि 14वीं वित्त आयोग की अनुशंसा पर पंचायतों को अब सीधा पैसा मिल रहा है। इससे पंचायतों में तेजी से विकास के कार्य हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत बनाने में लगे हुए हैं और पंचायतों को सीधा पैसा दिया जाना इसका प्रमाण है। इससे देश आगे बढ़ेगा। भाजपा सांसद ने कहा कि बिहार में वर्ष 2007 में जब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार थी तब देश में पहली बार पंचायतों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ग्रामीण महिलाओं की पीड़ा को बेहतर ढंग से समझते हैं, इसलिए उज्ज्वला योजना के तहत प्रत्येक घर को रसोई गैस का कनेक्शन दिया गया। उन्होंने कहा कि संकल्प तो कई पार्टियां लेती हैं लेकिन भाजपा संकल्प लेने के साथ इसकी सिद्धि भी करती है।

भाजयुमो की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जब वह लोकसभा के चुनाव में उत्तर-मध्य मुंबई से चुनाव मैदान में थी तब कई लोगों ने उनसे कहा था कि वह चुनाव हार जायेगी,लेकिन वह भाजपा नेता प्रमोद महाजन की बेटी होने के नाते किसी भी तरह हार मानने को तैयार नहीं थीं। उनके लोकसभा क्षेत्र में रहने वाले बिहार के लोगों का मत निर्णायक होता है और इनके सहयोग से ही वह चुनाव रिकार्ड मतों से जीती हैं।

उन्होंने कहा कि मुंबई को आगे बढ़ने में जितना योगदान मराठियों का है उतना ही उत्तर भारतीयों का भी है। वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि वर्ष 2005 के बाद कुछ वर्ष को छोड़कर प्रदेश में राजग की सरकार थी जिसने पंचायती राज और नगर निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया था। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का नाम लिये बगैर कहा कि 15 वर्षों तक सरकार में रहने के बावजूद राजद ने महिलाओं को आरक्षण नहीं दिया। उन्होंने कहा कि राजग की सरकार ने दलितों और पिछड़े को आरक्षण देने का काम किया है।

श्री मोदी ने कहा कि राजग की सरकार ने ही पंचायत का चुनाव करवाया था। बिहार का अब कोई ऐसा पंचायत नहीं है जिसे विकास के लिए एक करोड़ रुपये की राशि नहीं दी जाती हो। उन्होंने कहा कि केन्द, की तत्कालीन संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार ने जितनी राशि पांच वर्षों में नहीं दी थी उससे अधिक राशि 25 हजार करोड़ केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने नगर निकायों को देने का काम किया है। इस मौके पर भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष नीतीन नवीन, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यांनद राय, मंत्री नंद किशोर यादव, प्रेम कुमार, मंगल पांडेय, भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री अभिजात मिश्रा समेत कई अन्य नेताओं ने भी अपने- अपने विचार व्यक्त किये।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 11 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।