केंद्रीय मंत्री महिला स्मृति ईरानी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह बिल गेट्स के साथ खिचड़ी बनाती नजर आ रही हैं। बिल गेट्स दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक हैं। माइक्रोसॉफ्ट मालिक और ‘गेट्स फाउंडेशन इंडिया’ के को-चेयरमैन और ट्रस्टी बिल गेट्स को स्मृति ईरानी के साथ खिचड़ी बनाता देख सोशल मीडिया पर उन्हीं की चर्चा हो रही है। हाल ही में, मुंबई में एक इवेंट में बिल गेट्स आए और ‘नरिशमेंट कैंपेन’ में पार्टिसिपेट किया।
कैंपेन से बिल गेट्स के साथ एक वीडियो
स्मृति ईरानी ने इस कैंपेन से बिल गेट्स के साथ एक वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि बिल गेट्स स्मृति ईरानी के साथ खिचड़ी बना रहे हैं। बिल गेट्स ने खिचड़ी में तड़का लगाया। इस वीडियो को पोस्ट कर स्मृति ने कैप्शन में लिखा, “भारत के सुपर फूड और इसके पोषण घटक को पहचाना रहे हैं। जब बिल गेट्स ने अन्न खिचड़ी में तड़का लगाया।” बिल गेट्स का ये वीडियो देख सोशल मीडिया पर जोरों पर इसकी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लोग इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
1998 में मिस इंडिया की कंटेस्टेंट भी रह चुकी ईरानी
स्मृति ने लंबे समय तक शोबिज पर राज किया। वह 1998 में मिस इंडिया की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं। ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से उन्होंने पॉपुलैरिटी हासिल की थी। इसके अलावा वह ‘आतिश’, ‘हम हैं कल आज और कल’, ‘रामायण’, ‘विरुद्ध’, ‘थोड़ी सी जमीन थोड़ा सा आसमना’ जैसे टीवी शोज में काम कर चुकी हैं।