भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया आरोप,कहा- फर्जी खबरें फैला कर देश हित को पहुंचाया नुकसान - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया आरोप,कहा- फर्जी खबरें फैला कर देश हित को पहुंचाया नुकसान

देश की मुख्य विपक्षी कांग्रेस पार्टी पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने फर्जी खबरें फैला कर देश हिट को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है और कांग्रेस पर राजनीतिक हमला बोलते हुए भाजपा ने कहा कांग्रेस का चरित्र भारत को तोड़ने का रहा है।

देश की मुख्य विपक्षी कांग्रेस पार्टी पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने फर्जी खबरें फैला कर देश हिट को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है और कांग्रेस पर राजनीतिक हमला बोलते हुए भाजपा ने कहा कांग्रेस का चरित्र भारत को तोड़ने का रहा है और जब-जब बात देश हित की आई है, कांग्रेस ने फर्जी खबर फैलाई है।
देश हित को नुकसान पहुंचाने का लगाया आरोप
भाजपा ने आगे वर्ष 2020 के वाक्ये का जिक्र करते हुए कहा कि हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा के निर्यात पर कांग्रेस ने फर्जी खबर फैलाई कि निर्यात करने से देश में दवा की कमी हो जाएगी जबकि बाद में यह खबर सरासर झूठ साबित हुई।भाजपा ने कोरोना महामारी के दौरान भी कांग्रेस पर झूठी खबरें फैलाते हुए दे भाजपा ने कोरोना महामारी के काल में, 2021 के एक वाक्ये का जिक्र करते हुए आगे कहा कि कोरोना वैक्सीन दूसरे देशों को देने पर भी कांग्रेस ने फर्जी खबरें फैलाई कि देश में वैक्सीन की कमी है और भारत दूसरे देशों को वैक्सीन का निर्यात कर रहा है। भाजपा ने कांग्रेस द्वारा फैलाई गई इस खबर को भी पूरी तरह से झूठ बताते हुए आगे कहा कि सच्चाई यह थी कि सिर्फ 278 दिन में ही भारत ने 100 करोड़ वैक्सीन डोज का आंकड़ा पार कर लिया।
 कांग्रेस ने हमेशा भारत को तोड़ने का काम किया
दरअसल, भाजपा सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी देश में भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हुए हैं। इस बीच उनकी यात्रा पर लगातार कटाक्ष करते हुए और आजादी के बाद की कई ऐतिहासिक घटनाओं का जिक्र करते हुए भाजपा लगातार कांग्रेस, कांग्रेस की पूर्व सरकारों और कांग्रेस के नेताओं पर यह आरोप लगा रही है कि कांग्रेस ने और उनके नेताओं ने हमेशा भारत को तोड़ने का काम किया है और देश की एकता, अखंडता और सम्मान को ठेस पहुंचाने का ही काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − fourteen =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।