BREAKING NEWS

राहुल गांधी के अदालती मामले पर राखी जा रही है नज़र : अमेरिकी अधिकारी ◾नवरात्रि के सातवें दिन, मां कालरात्रि की पूजा करने से दूर हो जाते हैं सारे तंत्र-मंत्र, ऐसे करें पूजा◾फर्जी दस्तावेजों पर पुलिस को जमीन बेचने के आरोप में भाजपा नेता अमेठी से गिरफ्तार◾आज का राशिफल (28 मार्च 2023)◾भव्य स्वागत देखकर भावुक हुए सम्राट चौधरी, कहा: विरोधियों का सुपड़ा साफ कर आपके कर्ज को उतारने का प्रयास करूंगा◾नितिन गडकरी ने कहा- स्मार्ट सिटी के विकास में सार्वजनिक निजी भागीदारी महत्वपूर्ण◾केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लगाया आरोप, संसद नहीं चलने दे रही कांग्रेस ◾कर्नाटक: BJP विधायक मदल विरुपक्षप्पा की बढ़ी मुश्किलें, रिश्वत मामले में HC ने खारिज की जमानत याचिका ◾राहुल गांधी को बड़ा झटका, 22 अप्रैल तक खाली करना होगा सरकारी बंगला◾Umesh Pal Case: कड़ी सुरक्षा के बीच नैनी जेल पंहुचा माफिया अतीक, कल कोर्ट में होगा पेश ◾गृह मंत्री अमित शाह के कर्नाटक दौरे के दौरान सुरक्षा में सेंध, दो छात्र गिरफ्तार◾चुनाव कानून के उल्लंघन को लेकर उतर प्रदेश में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की समय सीमा बढ़ा दी गई ◾ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने असामाजिक आचरण के खिलाफ शुरू किया अभियान ◾US Banking Crisis: संकट में डूबे SVB को मिला सहारा, इस बड़े बैंक ने खरीदा ◾STT दर में सुधार के लिए वित्त मंत्री सीतारमण ने वित्त विधेयक में संशोधन पेश किया◾आकांक्षा दुबे Suicide केस में भोजपुरी सिंगर के खिलाफ मामला दर्ज, Actresss की मां ने की थी शिकायत◾अमृतपाल सिंह के नेपाल में छिपे होने की आशंका, भारत ने पड़ोसी देश से किया ये अनुरोध ◾मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में फसल क्षति का आकलन एक सप्ताह में पूरा करने के दिए निर्देश◾बिहार की सियासत में हलचल, खरना का प्रसाद खाने भाजपा नेता के घर पहुंचे नीतीश, शुरू हुई नई चर्चा ◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर कोलकाता पहुंचीं◾

भाजपा विचारक ने मुझे कहा, नेहरू को बदनाम करना अलग बात, लेकिन हरि सिंह को नायक बनाया जा रहा है : रमेश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने रविवार को कहा कि उन्होंने कश्मीर मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू द्वारा जवाहरलाल नेहरू की आलोचना के बारे में भाजपा के एक विचारक से बात की और उन्होंने कहा कि नेहरू को बदनाम करना एक बात है, लेकिन तत्कालीन शासक हरि सिंह को उदार नायक के रूप में पेश किया जा रहा है।

नेहरू की गलती के कारण हजारों जान लील ली गई 

रीजीजू ने कहा था कि अनुच्छेद 370 को लागू करना और पाकिस्तान के साथ विवाद को संयुक्त राष्ट्र में ले जाने की नेहरू की ‘‘गलतियों’’ ने बहुत नुकसान किया, देश के संसाधनों को खत्म कर दिया और आतंकवाद ने सैनिकों और नागरिकों समेत हजारों लोगों की जान ले ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने ‘‘भाजपा विचारक’’ का नाम लिए बिना कहा, ‘‘उन्होंने (भाजपा के विचारक) मुझे ये संदेश भेजा: अजीब बात ये है, नेहरू को बदनाम करना एक बात है, लेकिन हरि सिंह को ईमानदार और उदार नायक के रूप में पेश किया जाता है।’’

इतिहास को तोड़ मरोड़कर पेश नहीं किया 

हरि सिंह जम्मू और कश्मीर रियासत के अंतिम शासक थे। उन्होंने भारत में विलय के दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए थे। रीजीजू ने एक पोर्टल के लिए ‘‘पांच नेहरूवादी भूलों’’ का हवाला देते हुए एक लेख लिखा, जिसमें जनमत संग्रह के विचार को आगे बढ़ाना और जम्मू कश्मीर के विलय को अनंतिम करार देना शामिल था। मंत्री ने कहा था कि एक नया भविष्य बनाने के लिए पिछली गलतियों को महसूस करना जरूरी है। रीजीजू ने कहा कि उन्होंने इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश नहीं किया है बल्कि रिकॉर्ड को ठीक करने के लिए तथ्यों को बताया है।

रिजिजू को इतिहास का ज्ञान नहीं - कांग्रेस 

कांग्रेस ने शनिवार को रीजीजू से कश्मीर मुद्दे पर नेहरू की आलोचना को लेकर माफी की मांग की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मंत्रियों को ‘‘गैर-जिम्मेदाराना बयान’’ देने से रोकने के लिए कहा। रीजीजू की आलोचना करते हुए कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा था, ‘‘किरेन रीजीजू को इतिहास का ज्ञान नहीं है। यह चिंता का विषय है। उन्हें जानकारी हासिल करनी चाहिए।’’

लेखा जोखा नहीं बल्कि दस्तावेजीकरण किया गया 

शर्मा ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं कहूंगा कि प्रधानमंत्री को मंत्रियों को ऐसे असत्य, झूठे और गैर-जिम्मेदाराना बयान देने से रोकना चाहिए जैसा कि इस संबंध में दिया गया है। 1947 में उस अवधि के लेखा-जोखा एक नहीं बल्कि एक से अधिक लोगों द्वारा सावधानीपूर्वक दस्तावेजीकरण किया गया है जो सीधे तौर पर रियासतों के विलय से जुड़े थे।’’ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जम्मू कश्मीर के भारत में शामिल होने की 75वीं वर्षगांठ पर बृहस्पतिवार को इस मुद्दे पर नेहरू की ‘‘गलतियों’’ के लिए उनकी आलोचना की और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अनुच्छेद 370 को रद्द करके उन्हें ठीक किया, जिसने तत्कालीन राज्य को विशेष अधिकार दिए थे।

पूर्व पीएम को दोषी देन के बजाय वंहा के शासन का हिसाब देना चाहिए 

कांग्रेस ने सत्तारूढ़ दल भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा था कि उसके नेताओं को समकालीन इतिहास का कोई ज्ञान नहीं है और उन्हें नेहरू तथा अन्य पूर्व प्रधानमंत्रियों को दोषी ठहराने के बजाय वहां के शासन में जो कुछ हुआ, उसका हिसाब देना चाहिए।