लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

BJP के राज्यसभा सदस्य से जुड़ी कंपनी का है विधायकों को मुम्बई ले जाने वाला विमान

कांग्रेस और जनता दल (एस) के 10 असंतुष्ट विधायक जिस चार्टर्ड विमान में बेंगलुरू से मुम्बई गए, वह भाजपा के राज्यसभा सदस्य राजीव चंद्रशेखर से जुड़ी एक कंपनी का है

बेंगलुरू : कांग्रेस और जनता दल (एस) के 10 असंतुष्ट विधायक जिस चार्टर्ड विमान में बेंगलुरू से मुम्बई गए, वह भाजपा के राज्यसभा सदस्य राजीव चंद्रशेखर से जुड़ी एक कंपनी का है। यह जानकारी कंपनी सूत्रों ने यहां दी। विमान जूपिटर कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड का है। चंद्रशेखर कंपनी के संस्थापक और चेयरमैन हैं। 
कंपनी के अधिकारियों ने यह स्वीकार किया कि विधायकों को ले जाने वाला विमान जूपिटर कैपिटल का है। उन्होंने यद्यपि यह स्पष्ट किया कि वे एक कंपनी चला रहे हैं और जो कोई भी विमान का इस्तेमाल करना चाहे वह कर सकता है। 
कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर समाचार एजेंसी से कहा, ‘‘यह चार्टर आपरेशन है और विमान को नियमित तौर पर विभिन्न व्यक्तियों द्वारा किराये पर लिया जाता है।’’ 
अधिकारियों ने हालांकि इस बारे में कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया कि उड़ान की बुकिंग किसने और किसकी ओर से की थी। 
कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर कर्नाटक में जदएस के साथ पार्टी की सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार को सत्ता से हटाने के लिए षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है। 
पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, पूर्व केंद्रीय मंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे और कर्नाटक के जल संसाधन मंत्री डी के शिवकुमार ने रविवार को अपना यह आरोप दोहराया कि इस दक्षिणी राज्य में वर्तमान राजनीतिक उथल पुथल के पीछे भाजपा है। 
यद्यपि भाजपा ने कहा कि उसका इससे कोई लेना देना नहीं है और यह विद्रोह दोनों सत्ताधारी सहयोगी साझेदारों के बीच विवादों का परिणाम है। 
कांग्रेस प्रवक्ता के ई राधाकृष्णन ने कहा, ‘‘यह स्पष्ट है कि इसके (सरकार गिराने की कोशिश) पीछे उनका (भाजपा का) हाथ है। वे लोगों को मूर्ख नहीं बना सकते। भाजपा के केंद्रीय नेता इसमें शामिल हैं। उनकी भूमिका पूरी तरह से स्पष्ट है।’’ 
उन्होंने दावा किया कि असंतुष्ट विधायकों के शनिवार को राज्यपाल वजुभाई वाला से मुलाकात करके राजभवन से बाहर आने के बाद उन्हें ले जाने के लिए चार्टर्ड विमान को यहां एचएएल हवाई अड्डे पर तैयार रखा गया था।
 
राधाकृष्णन ने आरोप लगाया कि सरकार गिराने का षड्यंत्र एक सप्ताह पहले रचा गया था जब जदएस विधायक ए एच विश्वनाथ दिल्ली गए थे और वहां भाजपा नेताओं से मिले थे। विश्वनाथ से सम्पर्क नहीं हो सका। 
कर्नाटक में जदएस…कांग्रेस सरकार गठबंधन के 12 विधायकों द्वारा शनिवार को राज्य विधानसभा अध्यक्ष को इस्तीफा सौंपने के बाद संकट का सामना कर रही है। 
सत्ताधारी गठबंधन के पास 224 सदस्यीय विधानसभा में 118 विधायक हैं और यदि इन विधायकों के इस्तीफे स्वीकार हो जाते हैं तो उसे सदन में बहुमत खोने का खतरा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + 2 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।