चुनी हुई सरकार के मुखिया के रूप में 20वें साल में प्रवेश करने पर बुधवार को भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी और उनके नेतृत्व की जमकर सराहना की। आज ही के दिन वर्ष 2001 में मोदी पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे। लगभग 13 साल तक राज्य का मुख्यमंत्री रहने के बाद 2014 में वह देश के प्रधानमंत्री बनें और तभी से देश का नेतृत्व भी कर रहे हैं।
भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि भारत के राजनीतिक इतिहास में 7 अक्तूबर, 2001 की तारीख एक मील का पत्थर है, जब मोदी जी ने पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। तब से, हर बार पिछली जीत से बड़ी जीत, पिछले समर्थन से बड़ा समर्थन, लोकप्रियता का बढ़ता पायदान।
नड्डा ने ट्वीट कर कहा कि तब से हर बार वह पिछली जीत से बड़ी जीत और पिछले समर्थन से बड़ा समर्थन हासिल करते रहे हैं और उनकी लोकप्रियता का ग्राफ भी लगातार बढ़ता जा रहा है।
भाजपा ने भी अपने आधिकारिक ट्वीटर हैडिल से ट्वीट कर सरकार के मुखिया के रूप में मोदी द्वारा पिछले 19 साल के दौरान की कई प्रमुख योजनाओं का विस्तार से ब्योरा जारी किया। पार्टी ने कहा कि चाहे गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल रहा हो या विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री के रूप में, मोदी लोगों के कल्याण के लिए हमेशा एक योद्धा रहे हैं।
देश सेवा में लगे श्री नरेन्द्र मोदी के 20 साल।जानिए, इन 20 सालों में नरेन्द्र मोदी जी द्वारा किए गए 20 बड़े काम। #20thYearOfNaMo pic.twitter.com/Li1CCQq2FM— BJP (@BJP4India) October 7, 2020
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ‘‘समर्पण, दूरदृष्टि और नि:स्वार्थ भाव से 20 साल से मानवता और मां भारती की सेवा’’ करने के लिए मोदी को बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘‘लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए और साल 2001 से लगातार 20 साल तक लोगों की सेवा करने वाले विश्व के एकमात्र नेता नरेंद्र मोदी को ढेर सारी शुभकामनाएं।’’
20 years in service of humanity & Maa Bharati with dedication, vision & selflessness.Heartiest congratulations to PM @narendramodi Ji for becoming the only democratically elected world leader to serve the people continuously for 20 years since 2001. pic.twitter.com/YSBDwOWhMa— Hardeep Singh Puri (@HardeepSPuri) October 7, 2020
भाजपा प्रवक्ता व राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी ने ट्वीट किया, ‘‘नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री और भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कुल 6941 दिन पूरे किए हैं। ऐसा निष्कलंक कार्यकाल कम ही देखा गया है। अपनी चिंता किए बगैर उन्होंने जन कल्याण को प्राथमिकता दी। हमेशा देश की संप्रभुता और गौरव को अखंड रखा।’’
PM Sri @narendramodi Ji has completed 6941 successful days in total as CM of Gujarat & PM of India. One of the unblemished tenures ever seen. Kept public welfare as a priority and never worried about himself. Always kept sovereignty & pride of India intact. #20thYearOfNamo pic.twitter.com/9OzbiZ6KBf
— Dr. Sudhanshu Trivedi (@SudhanshuTrived) October 7, 2020
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि प्रधानमंत्री के तौर पर पिछले छह सालों से नरेन्द, मोदी भारत और भारतवासियों की प्रतिष्ठा पूरे विश्व में बढ़ रहे हैं।
मोदीजी के नेतृत्व में अब भारत आत्मनिर्भरता के पथ पर आगे बढ़ रहा है और देश को नई पहचान और ताक़त मिल रही है। लोककल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सराहनीय है। वे १९ वर्षों में एक भी चुनाव नहीं हारे हैं। वे अजेय रहें और सफलता के नए सोपान चढ़ते रहें, यही मेरी शुभकामना है।
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) October 7, 2020
राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा कि सार्वजनिक जीवन में शिखर पर रहते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज 19 साल पूरे हो गए हैं। 2001 से 2014 के दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने विकास का नया मॉडल दिया। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में अब भारत आत्मनिर्भरता के पथ पर आगे बढ़ रहा है और देश को नई पहचान और ताकत मिल रही है।
पिछले महीने 70 साल पूरा करने वाले मोदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक के रूप में काम किया। कई वर्षों तक वह संगठन मंत्री रहे। वर्ष 2001 में उन्हें उनके गृह राज्य गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया गया था।
इसके बाद मोदी ने कभी हार का स्वाद नहीं चखा। उनके नेतृत्व में भाजपा ने 2014 के लोकसभा चुनाव में शानदार सफलता हासिल की। इससे भी बड़ी विजय भाजपा को उनके नेतृत्व में 2019 के लोकसभा चुनाव में मिली।