लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा का जन्मदिन आज, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे पी नड्डा के 60वें जन्मदिन पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनको शुभकामनाएं दीं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे पी नड्डा के 60वें जन्मदिन पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनको शुभकामनाएं दीं। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी को जन्मदिन की ढेरों बधाई। उनके कुशल और प्रेरक नेतृत्व में पार्टी निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रही है। मेरी कामना है कि वे सदा स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों।’’ 
1606886233 tweet 3
पार्टी के अन्य शीर्ष नेताओं ने भी नड्डा को शुभकामनाएं दीं। नड्डा का पैतृक स्थल हिमाचल प्रदेश है। उनका जन्म 1960 में पटना में हुआ था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, ‘‘भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी को जन्मदिन की हृदयपूर्वक शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में पार्टी निरंतर सशक्त होकर आगे बढ़ रही है। मैं ईश्वर से आपके स्वास्थ्यपूर्ण जीवन एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।’’ 
1606886320 tweet amit
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। वह एक मेहनती नेता हैं, जिन्हें अपनी शानदार संगठनात्मक कुशलता के लिए जाना जाता है। देश के हर कोने में पार्टी को मजबूत करने के प्रति उनका जुनून वास्तव में प्रेरणादायी है। मैं कामना करता हूं कि वे सदा स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों।’’ 
1606886357 tweet rajnath
नड्डा पहले आरएसएस की छात्र शाखा एबीवीपी और बाद में भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्य के तौर पर छात्र एवं युवा राजनीति में सक्रिय रूप से जुड़े थे। उन्हें बाद में हिमाचल में विधायक चुना गया, जहां उन्होंने मंत्री के रूप में सेवाएं दीं। एक अनुभवी संगठनात्मक नेता नड्डा 2014 से 2019 के बीच मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 3 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।