बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय मंत्री एवं बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह को सामान जारी किया है। पार्टी अध्यक्ष ने गिरिराज सिंह के विवादित बयान को लेकर सामान जारी किया है। बता दें की गिरिराज ने देवबंद और शाहीन बाग प्रदर्शन को लेकर एक विवादित बयान दिया था। उन्होंने शाहीन बाग को लेकर कहा था कि यह शाहीन बाग अब सिर्फ आंदोलन नहीं रह गया है यहां सुसाइड बॉम्बर का जत्था बनाया जा रहा है।
गौरतलब है की उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान गिरिराज सिंह ने देवबंद को आतंकवाद की गंगोत्री करार दिया था। उन्होंने कहा कि ‘मैंने एक बार कहा था कि ये देवबंद आतंकवाद की गंगोत्री है। सारे बड़े-बड़े दुनिया में जो भी पैदा हुए आतंकवादी, चाहे हाफिज सईद का मामला हो, ये सारे के सारे लोग यहीं से निकलते हैं।’
नड्डा ने BJP की मध्य प्रदेश, सिक्किम और केरल इकाइयों के प्रमुख किए नियुक्त
उन्होंने आगे कहा, ”देवबंद सीएए के खिलाफ नहीं है बल्कि हमारे देश के खिलाफ है, क्योंकि अगर यह केवल सीएए के खिलाफ होता तो शाहीन बाग से शरजील इमाम की ये आवाज ना निकलती कि हम भारत को असम से काट देंगे।” हालाँकि उनके इस बयान को लेकर कई नेताओं ने आपत्ति जताई।