जनता दल (सेक्युलर) प्रमुख पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा के कर्नाटक में मध्यवधि चुनाव के संकेत के बाद राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता बी एस येदियुरप्पा ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली जनता दल (सेक्यूलर)-कांग्रेस गठबंधन सरकार स्वत: ही गिरती है तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य में सरकार बनाने के लिए तैयार है।
भाजपा की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष श्री येदियुरप्पा ने पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल (सेक्युलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एच डी देवगौड़ा के राज्य में मध्यावधि चुनाव के संबंध में दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए यह बात कही। श्री येदियुरप्पा ने शुक्रवार को कहा, ‘‘ राज्य में कोई मध्यावधि चुनाव नहीं होंगे क्योंकि विधानसभा में भाजपा सबसे बड़ दल है और वह अगली सरकार बनाने का दावा पेश करेगी।’’ इस मामले पर कांग्रेस और जनता दल (सेक्यूलर) के नेताओं पर संशय की स्थिति पैदा करने का आरोप लगाते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ यदि गठबंधन सरकार गिर जाती है तो भाजपा विधानसभा भंग नहीं होने देगी और सरकार बनाने का हर संभव प्रयास करेगी।’’
राज्यसभा में उठा बिहार में बच्चों की मौत का मुद्दा उठा, सदन ने दी श्रद्धांजलि
श्री कुमारस्वामी से इस्तीफा देने की मांग करते हुए येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘ राज्य के लोग इस गठबंधन सरकार की हर मोर्चे पर विफलता से तंग आ गए हैं इसलिए उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।’’ इससे पहले श्री देवेगौड़ ने आज पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अपने आवास पर एक योग कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में राज्य में मध्यावधि चुनाव होने के संकेत दिए। श्री देवेगौड़ ने कहा कि राज्य की गठबंधन सरकार में शामिल कांग्रेस में इस बात को लेकर संशय बढ़ रहा है कि यदि पार्टी जेडीएस के साथ रहेगी तो कर्नाटक में उसका जनाधार कमजोर हो सकता है।


Download Android App
Download iOS App



