कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर की मिली जुली संस्कृति को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) लगातार तोड़ने को प्रयास कर रहे हैं जिसे मुझे बयां करने में काफी दर्द हो रहा है। जिसके बाद भाजपा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है।
कश्मीर में जो भी समस्या है वह नेहरू के कारण ही है
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने पलटवार करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में आज जो भी समस्या है वह नेहरू के कारण है। उन्होंने कहा कि “राहुल गांधी ने एक बार फिर से कश्मीर को लेकर गलत तथ्य दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल जी कश्मीर में जो भी समस्या है वह नेहरू के कारण ही है। वहां की समस्या आपके तुष्टीकरण के कारण बनी रही।”
आज कश्मीर में भेदभाव खत्म हो रहा है और विकास के पथ पर देश बढ़ रहा है
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि “अनुच्छेद 370 को हटाने के लिये जब अमित शाह खड़े हुए तो सोनिया गांधी के इशारे पर अधीर रंजन चौधरी कहते हैं यह बाइलेटरल है और इसके लिए क्या पाकिस्तान से पूछा गया। आज कश्मीर में भेदभाव खत्म हो रहा है और विकास के पथ पर देश बढ़ रहा है।”
मां वैष्णव देवी के स्थान को हम पिंडिया कहते हैं और राहुल गांधी इसे सिम्बल कहते हैं
संबित पात्रा ने कहा कि “मां वैष्णव देवी के स्थान को हम पिंडिया कहते हैं और राहुल गांधी इसे सिम्बल कहते हैं। वह हमारी भावना को ठेस पहुंचा रहे हैं। मोदी जी के आने के बाद मां की शक्ति कम होने की बात कर रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि जीएसटी की तुलना लक्ष्मी मां से क्यों कर रहे हैं, आप पहले गब्बर सिंह से इसकी तुलना करते हैं।
राहुल जी को समझना चाहिए कि मां की शक्ति क्षीण नहीं होती
उन्होंने कहा कि राहुल जी को समझना चाहिए कि मां की शक्ति क्षीण नहीं होती है। किसान ने मां के सामने कहा कि किसानों को फायदा हो रहा है। मोदी जी के आने के बाद मां भारती की शक्ति बढ़ी है। शिव जी, वाहे गुरु का हाथ को कांग्रेस का हाथ कहना उनकी अपरिपक्वता को दर्शाता है।”