लुधियाना-बरनाला : पुलिस स्टेशन सदर के अंतर्गत गांव फऱवाही में बीती रात एक नौजवान शख्स की तेज हथियारों के साथ हमला करके उसका बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। जानकारी अनुसार कत्ल हुए व्यक्ति का नाम 32 वर्षीय गुरमीत सिंह है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए थाना सदर के एसएचओ गौरवबंस सिंह ने बताया कि हमलावर लाभ सिंह पुत्र बंत सिंह, बलविंद्र सिंह, सुरजीत सिंह पुत्र लाभ सिंह, सुखदीप सिंह पुत्र बलविंद्र सिंह, मलकीत कौर पत्नी बलविंद्र सिंह जो आपस में एक दूसरे के रिश्तेदार है, के खिलाफ थाना सदर में हत्या का मामला दर्ज करके अगली कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार यह कत्ल निजी रंजित के चलते हुआ है। मृतक नौजवान गुरमीत सिंह का उसके पड़ोसियों के साथ प्लाट के कारण झगड़ा अदालत में चल रहा था। मृतक शख्स के पिता सुखदेव सिंह ने बताया कि जब उसका पुत्र प्लाट के केस में अदालती तारीख के पश्चात घर वापिस आ रहा था तो उसके पड़ोसियों ने इस घटना को अंजाम देते हुए उसका कत्ल कर दिया। मृतक के बाप के मुताबिक प्लाट का सौदा तय हुआ था और उसकी भुगतान राशि भी अदा कर दी गई। उनके पड़ोसी प्लाट को हड़पना चाहते थे।
इसी कारण रास्ते में आरोपी पहले से ही घात लगाकर बैठे थे और मौका देखते ही उन्होंने उसके बेटे पर हमला कर दिया, इस हमले में घायल करने पश्चात वे अपने घर ले जाकर उसका कत्ल किया। बरनाला थाना सदर के प्रमुख के मुताबिक पुलिस ने कार्यवाही करते हुए धारा 302, 148, 149 के अधीन मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि सभी दोषी फिलहाल फरार है। उन्हें दबोचने के लिए छापेमारी जारी है।
– सुनीलराय कामरेड