‘बुली बाई’ ऐप विवाद को लेकर मुंबई पुलिस ने बेंगलुरु के 21 वर्षीय युवक को हिरासत में लेने बाद गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान विशाल कुमार के रूप में हुई है, जो इंजीनियरिंग का स्टूडेंट है। वहीं इस मामले की मुख्य आरोपी के तौर पर एक महिला को उत्तराखंड से हिरासत में लिया गया है।
मुंबई पुलिस ने मंगलवार को जानकारी देते हुए कहा कि साइबर सेल द्वारा हिरासत में लिए गए 21 वर्षीय शख्स की पहचान विशाल कुमार के रूप में हुई है, जिसे आज गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की मुख्य आरोपी उत्तराखंड से हिरासत में ली गई एक महिला है। दोनों आरोपी एक दूसरे को जानते हैं।
पुलिस ने जानकारी दी कि हिरासत में ली गई महिला ‘बुली बाई’ ऐप से जुड़े तीन अकाउंट हैंडल कर रही थी। वहीं आरोपी विशाल ने खालसा वर्चस्ववादी के नाम से खाता खोला था। 31 दिसंबर को, उसने अन्य खातों के नाम बदलकर सिख नामों से मिलते-जुलते रखे थे।
‘बुल्ली बाई’ ऐप और धर्म संसद पर PM मोदी की चुप्पी को लेकर जावेद अख्तर ने उठाए सवाल
दरअसल, कुछ प्रमुख हस्तियों सहित सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं की छेड़छाड़ की गई तस्वीरें बिना अनुमति के ‘बुल्ली बाई’ ऐप पर अपलोड करके उन्हें ‘नीलामी’ के लिए रखा गया है। एक साल से भी कम समय में दूसरी बार ऐसा हुआ है। यह ऐप पिछले साल विवादों में आए ‘सुल्ली डील्स’ की तरह ही है।