By-Election 2022 : 5 राज्यों की छह विधानसभा व एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव जारी - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

By-Election 2022 : 5 राज्यों की छह विधानसभा व एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव जारी

उत्तर प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा सीट, रामपुर सदर और खतौली, ओडिशा में पदमपुर, राजस्थान में सरदारशहर, बिहार में कुढनी और छत्तीसगढ़ में भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है।

गुजरात में विधानसभा चुनावों के साथ देश के 5 अन्य राज्यों की  छह विधानसभा सीट और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव जारी हैं। उत्तर प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा सीट, रामपुर सदर और खतौली, ओडिशा में पदमपुर, राजस्थान में सरदारशहर, बिहार में कुढनी और छत्तीसगढ़ में भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है।
मैनपुरी लोकसभा सीट को लेकर BJP और सपा में कांटे की टक्कर 
मैनपुरी में समाजवादी पार्टी (सपा) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है। यह सीट सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण खाली हुई है। उपचुनाव को लेकर निर्वाचन अधिकारियों ने व्यापक इंतजाम किए हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हो रहा है। 
बिहार, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ, जबकि राजस्थान में यह सुबह आठ बजे शुरू हुआ। उत्तर प्रदेश में रामपुर सदर एवं खतौली विधानसभा सीट और मैनपुरी लोकसभा सीट पर बीजेपी और सपा-राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस इन सीट पर चुनाव नहीं लड़ रही हैं।
1670215479 up
उत्तर प्रदेश की रामपुर सदर और खतौली सीट पर सपा विधायक आजम खान तथा बीजेपी विधायक विक्रम सिंह सैनी को अलग-अलग मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद अयोग्य घोषित किए जाने के कारण उपचुनाव जरूरी हो गया था। आजम खान को 2019 के अभद्र भाषा मामले में एक अदालत द्वारा तीन साल के कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद अयोग्य घोषित कर दिया गया था। 
वहीं सैनी ने 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों से जुड़े एक मामले में उनकी सजा के ऐलान के बाद विधानसभा की सदस्यता खो दी थी। मैनपुरी संसदीय क्षेत्र में मुलायम सिंह की बहू एवं अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव सपा की उम्मीदवार हैं, जबकि बीजेपी ने रघुराज सिंह शाक्य को मैदान में उतारा है। शाक्य मुलायम के भाई शिवपाल सिंह यादव के विश्वासपात्र रह चुके हैं। 
कांग्रेस MLA के निधन के बाद खाली हुई सरदारशहर सीट
राजस्थान की सरदारशहर सीट कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा (77) के पास थी, जिनका लंबी बीमारी के बाद नौ अक्टूबर को निधन हो गया था। कांग्रेस ने वहां शर्मा के बेटे अनिल कुमार को मैदान में उतारा है, जबकि पूर्व विधायक अशोक कुमार बीजेपी के उम्मीदवार हैं। आठ अन्य उम्मीदवार भी मैदान में हैं। बीजू जनता दल (बीजद) के विधायक बिजय रंजन सिंह बरिहा के निधन के कारण ओडिशा की पदमपुर सीट पर उपचुनाव जरूरी हो गया था। इस उपचुनाव में दस उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। 
पदमपुर उपचुनाव धामनगर में बीजद की हार के मद्देनजर महत्व रखता है। इसके नतीजे यह भी संकेत देंगे कि ओडिशा में 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजद की लोकप्रियता के स्तर में कमी तो नहीं आई है। बीजद ने इस सीट से दिवंगत विधायक बरिहा की बेटी वर्षा को उम्मीदवार बनाया है, जिन्हें बीजेपी के पूर्व विधायक प्रदीप पुरोहित और कांग्रेस प्रत्याशी एवं तीन बार के विधायक सत्य भूषण साहू से चुनौती मिल रही है। 
1670215419 bihar
कुढनी सीट से मैदान में 13 उम्मीदवार
बिहार विधानसभा की कुढनी सीट पर भी आज कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हो रहा है। कुढनी सीट मुजफ्फरपुर जिले के अंतर्गत आती है। कुढनी सीट के इस उपचुनाव में कुल 13 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जिनमें पांच निर्दलीय प्रत्याशी हैं। इस उपचुनाव के लिए 3,11,728 मतदाता मताधिकार का उपयोग कर करेंगे। इस उपचुनाव में मुख्य मुकाबला प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के उम्मीदवार मनोज सिंह कुशवाहा और विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रत्याशी केदार गुप्ता के बीच माना जा रहा है। 
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में भी सोमवार सुबह मतदान शुरू हुआ। कांकेर जिले के अंतर्गत भानुप्रतापपुर क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक और विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी का 16 अक्टूबर को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था, तब से यह सीट खाली हुई। 
इस सीट से कांग्रेस ने दिवंगत विधायक की पत्नी सावित्री मंडावी को मैदान में उतारा है, जबकि बीजेपी के उम्मीदवार पूर्व विधायक ब्रह्मानंद नेताम हैं। कुल सात उम्मीदवार इस सीट पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए कुल 256 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 82 मतदान केंद्र नक्सलियों से खतरे के मामले में संवेदनशील और 17 मतदान केंद्र अति संवेदनशील हैं। राजनीतिक रूप से संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या 23 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − eleven =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।