भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मंत्रालय में प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति की विस्तृत समीक्षा करते हुए कहा कि आंतरिक सुरक्षा की निगरानी के लिये केबिनेट कमेटी गठित की जाये। साथ ही उन्होंने भिण्ड जिले में हुई सड़क दुर्घटना में पत्रकार संदीप शर्मा की मृत्यु की सीबीआई से जांच कराने के निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति की जिलास्तर पर भी राज्य के समान ही साप्ताहिक समीक्षा की जाये। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिये महिला स्वसहायता समूहों का सकारात्मक सहयोग प्राप्त किया जाये।
आदिवासी मंत्रणा समिति की अनुशंसाओं के अनुसार अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों पर दर्ज मामलों को वापिस लेने की कार्यवाही आगामी 15 अप्रैल तक पूर्ण की जाये। साथ ही मुख्यमंत्री ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पदस्थ पुलिस बल को हॉक फोर्स के अनुरूप विशेष भत्ता दिये जाने के लिये विधि आयोग के गठन की कार्यवाही को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये।
मीक्षा बैठक में बताया गया कि प्रदेश में असामाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही कठोर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही और उनके अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के परिणाम दिखने लगे हैं। अभी तक 11 हजार से अधिक असामाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।
इस मौके पर गृह एवं परिवहन मंत्री भूपेन्द्र सिंह, मुख्य सचिव बीपी सिंह, अपर मुख्य सचिव गृह केके सिंह, पुलिस महानिदेशक आरके शुक्ला, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव अशोक वर्णवाल, विशेष कत्र्तव्यस्थ अधिकारी आदर्श कटियार और अपर पुलिस महानिदेशक राजीव टण्डन भी उपस्थित थे।