CBSE 12th Class Result 2022 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। क्लास 12वीं की परीक्षा 26 अप्रैल से 15 जून, 2022 तक आयोजित की गई थी। इस साल के नतीजों में एक बार भी छात्राओं ने बाजी मारी है। परीक्षा में 94.54% छात्राएं और 91.25% छात्र पास हुए हैं।
छात्र-छात्राएं सीबीएसई 12वीं टर्म-2 रिजल्ट cbseresults.nic.in व cbse.gov.in पर चेक कर सकते हैं। इस बार 12वीं के कुल 14,54,370 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। जवाहर नवोदय विद्यालय का रिजल्ट 98.93% रहा है, वहीं केंद्रीय विद्यालय का रिजल्ट 97.04% रहा है। इस साल रिजल्ट में सभी जोन में त्रिवेंद्रम सबसे ऊपर रहा।
ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
– cbseresults.nic.in पर जाएं।
– अपनी कक्षा के मुताबिक CBSE 12th result 2022 लिंक पर क्लिक करें।
– अपना रोल नंबर डालें और सब्मिट के बटन पर क्लिक करें।
– आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड कर इसका प्रिंट आउट ले लें।