पाकिस्तान अपनी हरकतों से कभी बाज नहीं आने वाला है पडोसी देश पाकिस्तान कई बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर चुका है वही आज एक बार फिर पाकिस्तानी बलों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू & कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सेना द्वारा थोड़ी थोड़ी देर में की जा रही गोलीबारी और गोलाबारी में सेना के तीन जवान घायल हो गए।
सैन्य अधिकारियों ने आज बताया कि अंतिम रिपोर्ट प्राप्त होने तक रुक रुक कर जी रही गोलीबारी जारी थी। अधिकारियों ने बताया कि पुंछ जिले के कृष्णाघाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सेना की ओर से गोलीबारी और गोलाबारी निरंतर जारी है।
उन्होंने बताया कि इस गोलाबारी और गोलीबारी में तीन जवानों को मामूली चोटें आई हैं। कल पाकिस्तानी सेना द्वारा पुंछ के कृष्णाघाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास की गई गोलाबारी में 45 साल की एक महिला की मौत हो गई थी।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।